Viral Video: कंधे पर गैस सिलेंडर उठाकर डिग्री लेने पहुंचा युवक, वजह जानकर आंखों में आ जाएंगे आंसू
Published by : Neha Kumari Updated At : 03 Jun 2025 2:00 PM

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक बेटे का भावुक कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें व्यक्ति को कंधे पर सिलेंडर उठाकर डिग्री लेने जाते देखा जा सकता है. व्यक्ति ने ऐसा क्यों किया, इसके पीछे का कारण जानने के लिए इस वायरल वीडियो को देखिए.
Viral Video: सोशल मीडिया पर एक भावुक कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति अपने कन्वोकेशन के दिन डिग्री लेने के लिए स्टेज पर जा रहा है. उसे देखकर सभी हैरान रह जाते हैं. दरअसल, वह व्यक्ति अपने कंधे पर सिलेंडर लेकर डिग्री लेने आया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि कॉलेज में कन्वोकेशन समारोह चल रहा है. सभी छात्रों ने काले रंग का रोब और टोपी पहन रखी है, जैसा कि आमतौर पर कन्वोकेशन के दिन होता है. छात्र एक-एक करके नाम पुकारे जाने पर स्टेज पर जाते हैं और प्रोफेसर के हाथों से डिग्री प्राप्त करते हैं.
आज की सबसे सुंदर तस्वीर।
— Sagar Kumar “Sudarshan News” (@KumaarSaagar) June 2, 2025
पिता ने बेटे को सिलिंडर की डिलीवरी कर कर के पढ़ाया।
जिस दिन बेटे ने ग्रेजुएशन करा,बेटा डिग्री लेने इस अन्दाज़ में पहुँचा।❤️ pic.twitter.com/fXrT099Y89
जब प्रोफेसर इस व्यक्ति का नाम पुकारते हैं, तो वह अपनी सीट से उठता है और स्टेज की ओर बढ़ता है. लेकिन वह अकेला नहीं जाता है, वह अपने साथ एक सिलेंडर भी लेकर जाता है, जिसे देखकर सभी चौंक जाते हैं. वह स्टेज पर आता है और कंधे पर सिलेंडर उठाए हुए ही डिग्री लेता है. प्रोफेसर उसे माइक देते हैं और कुछ शब्द कहने को कहते हैं. वह पहले अपने प्रोफेसर का धन्यवाद करता है. फिर भावुक होकर फुट-फुटकर रोते हुए कहता है कि उसके पिता ने घर-घर सिलेंडर पहुंचाकर उसकी पढ़ाई करवाई है. वे कड़ी धूप में दूर-दूर तक सिलेंडर उठाकर जाते थे ताकि उसकी जरूरतें और पढ़ाई पूरी हो सके. वह आगे कहता है कि आज अपने पिता के संघर्षों की वजह से ही वह पढ़ाई पूरी कर पाया है. अंत में वह अपने पिता का धन्यवाद करता है और कड़ी मेहनत करने का वादा करता है.वहां मौजूद सभी लोग उसकी बात सुनकर भावुक हो जाते हैं.
यह भी पढ़े: Viral Video: वो उड़ सकती थी… मगर मां थी, बच्चों के लिए बारिश से जंग लड़ती रही मादा तोता, वीडियो देख नहीं रुकेंगे आंसू
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Neha Kumari
नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए