Viral Video: बुजुर्ग को थप्पड़ मारकर घसीटता रहा डॉक्टर, वीडियो देखकर आएगा गुस्सा

Published by : Neha Kumari Updated At : 21 Apr 2025 3:50 PM

विज्ञापन
doctor beat 77 year old man and throw him out side hospital
doctor beat 77 year old man and throw him out side hospital

Viral Video: एक बुढे व्यक्ति को बेरहमी से मारते हुए आस्पताल से उठाकर फेकते हुए दो डॉक्टरो का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया पर डॉक्टर के प्रति लोगो का गुस्सा भड़का हुआ है. आप भी देखिए इस वायरल वीडियो को.

विज्ञापन

Viral Video: लोगों की तबियत जब भी खराब होती है वह सबसे पहले डॉक्टरों को ही याद करते हैं. मरिजों के लिए डॉक्टर किसी भगवान से कम नहीं होते. लोग डॉक्टरों के पास इस उम्मीद में जाते हैं कि वहां उन्हें नया जीवनदान मिलेगा. लेकिन क्या होगा जब, जिन डॉक्टरों के पास हम अपनी अच्छी सेहत के लिए इलाज करवाने जाते हैं, वही जान का दुश्मन बन जाए?

डॉक्टर ने बूढ़े व्यक्ति को मारते हुए अस्पताल के बाहर फेंका

सोशल मीडिया पर एक हैरान कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें देखा जा सकता है कि दो लोग मिलकर एक बुजुर्ग व्यक्ति को बुरी तरह अस्पताल में मारते हुए बाहर लेकर जा रहे हैं. बुजुर्ग व्यक्ति लगातार खुद को छुड़वाने के लिए उनसे गुहार लगा रहा है लेकिन कोई भी उसकी बात नहीं मानता है. दोनों आदमी बुजुर्ग व्यक्ति को मारते-मारते उठाकर अस्पताल के बाहर फेंक देते हैं, जिससे बुजुर्ग व्यक्ति अधमरा हो जाता है. बताया जा रहा है कि यह घटना मध्य प्रदेश के छत्तरपुर जिले के एक अस्पताल की है, जहां एक उद्धवलाल जोशी नाम का बुजुर्ग व्यक्ति अपनी पत्नी के साथ इलाज के लिए आया था. लेकिन किसी मुद्दे पर व्यक्ति की राजेश मिश्रा नाम के डॉक्टर के साथ बहस हो जाती है. जिसके बाद डॉक्टर व्यक्ति को बुरी तरह से मारना शुरू कर देते है. वीडियो में नजर आ रहा है कि दो डॉक्टरों ने मिलकर व्यक्ति के हाथों और पैरों को पकड़कर हवा में उठाकर रखा है और अपने पैरों से बेरहमी से मारते हुए अस्पताल के बाहर फेंक रहे हैं.

पुलिस ने शिकायत दर्ज की

वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया, साथ ही वीडियो में नजर आ रहे डॉक्टर को काम से भी निकाल दिया गया है. पुलिस की जांच में यह पता चला कि यह घटना 17 अप्रैल को हुई थी. पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में डॉक्टर ने कहा कि “मैं रोजाना की तरह वह मरीजों का इलाज कर रहे थे. तभी अचानक से इस व्यक्ति ने एक महिला मरीज पर अभद्र टिप्पणी की और मेरे साथ बदतमीजी कर मुझे थपड़ मारा था”. वहीं बुजुर्ग व्यक्ति का कहना है कि वह जब लाइन में खड़े थे तब डॉक्टर उनके और उनकी पत्नी के साथ बिना किसी ठोस कारण के बदतमीजी करने लगे और उन पर हाथ उठाने लगे. दोनों की बातों में कितनी सच्चाई है, यह हम नहीं जानते हैं. फिलहाल पुलिस इस घटना की जांच में जुटी हुई है. लेकिन किसी भी परिस्थिति में एक मरीज के साथ ऐसा व्यवहार करना क्या उचित है?

यह भी पढ़े: Viral Video: एक्सीडेंट के बाद कहां गायब हुआ स्कूटर सवार? वीडियो देखकर घूम जाएगा दिमाग

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola