Viral Video: एक्सीडेंट के बाद कहां गायब हुआ स्कूटर सवार? वीडियो देखकर घूम जाएगा दिमाग

Published by : Neha Kumari Updated At : 21 Apr 2025 1:42 PM

विज्ञापन
Viral Video scooter man bump car fly and stated guide traffic
Viral Video scooter man bump car fly and stated guide traffic

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक स्कूटर और कार के टक्कर का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. टक्कर इतनी जोरदार थी कि आदमी हवा में उड़ जाता है और कहां जाकर गिरता है, किसी को कुछ खबर नहीं होती है. आदमी के साथ क्या हुआ, वह कहां गया, जानने के लिए देखिए यह वायरल वीडियो.

विज्ञापन

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. जिसे देखने के बाद आपको अपनी आंखों पर विश्वास नहीं होगा. वीडियो में नजर आ रहा है कि एक व्यक्ति सड़क पर स्कूटर पर बैठकर जा रहा होता है. तभी सामने से एक गाड़ी आने लगती है. व्यक्ति संतुलन नहीं बना पाता है. वीडियो में नजर आ रहा है कि स्कूटर सीधा उछलते हुए कार से जा कर टकरा जाता है. टक्कर इतनी जोरदार होती है कि जो भी उसे देखता है, डर से वहीं रुक जाता है. कार में बैठे शख्स की भी डर से हालत एकदम खराब हो जाती है. वह डरते हुए कार से व्यक्ति को देखने के लिए निकलता है. लेकिन उसे वहां बस स्कूटर मिलता है, आदमी नहीं. व्यक्ति अब और डर जाता है, वह इधर-उधर कार के नीचे सब जगह देखने लगता है. लेकिन फिर भी उसे वह आदमी नहीं मिलता है. वहां मौजूद लोग भी उस आदमी को देखने लगते हैं, पर उन्हें भी वह नहीं मिलता है. लोग सोच में पड़ जाते हैं, आखिर व्यक्ति गया तो गया कहां?

वीडियो को ध्यान से देखने पर आपको पता चलेगा कि व्यक्ति कहीं भी नहीं गया है, बल्कि वहीं उनके साथ खड़ा है. दरअसल हुआ यूं कि जब उसकी टक्कर कार से हुई, तब वह जाकर कार पर गिरता है. लेकिन पल भर में ही उठ खड़ा हो जाता है और भीड़ में मिल जाता है. साथ ही ट्रैफिक खाली करने के लिए इशारे करने लग जाता है. यह सब इतनी जल्दी में हुआ कि किसी को पता ही नहीं चला कब व्यक्ति उठा और कब वह सामने खड़ा होकर ट्रैफिक गार्ड की ड्यूटी देने लगा. सोशल मीडिया पर इस वीडियो को @kamal_parody नाम के यूजर ने पोस्ट किया है.

यह भी पढ़े: Viral Video: नीला ड्रम लेकर शादी में पहुंचे दोस्त, कहा, ‘रख लो भाभी जी, बाद में काम आएगा’

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola