ePaper

"आ बैल मुझे मार!" गाय के सामने रील बनाना पड़ा लड़की को भारी, वायरल हुआ वीडियो

Updated at : 01 Jul 2025 9:17 AM (IST)
विज्ञापन
Viral Video
Viral Video

Viral Video: भोजपुरी गाने पर रील बनाते हुए लड़की ने गुस्साई गाय के सामने डांस करना शुरू कर दिया. वायरल वीडियो में गाय बार-बार उसे मारने की कोशिश करती नजर आती है. यूजर्स इस हरकत को "आ बैल मुझे मार" की परफेक्ट मिसाल बता रहे हैं.

विज्ञापन

Viral Video: आज के दौर में सोशल मीडिया पर रील बनाना आम बात हो गई है, लेकिन वायरल होने की चाहत कभी-कभी खतरे को दावत भी दे देती है. ऐसा ही एक अतरंगी वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. जिसमें एक लड़की अपनी जान जोखिम में डालकर रील बनाती नजर आ रही है.

क्या है वायरल वीडियो में?

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की एक घर में बंधी गाय के ठीक सामने भोजपुरी गाने ‘कमर राजधानी’ पर डांस और एक्ट कर रही है. लड़की बार-बार गाय के करीब जाकर एक्सप्रेशन देती है, लेकिन गाय बिल्कुल भी मजाक के मूड में नहीं है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि गाय गुस्से में है और उसे अपने सिंग से मारने की कोशिश करती है. गनीमत यह रही कि गाय बंधी हुई थी, वरना नतीजा गंभीर हो सकता था.

फिर भी नहीं रुकी लड़की

गाय का गुस्सा साफ नजर आने के बावजूद लड़की रुकने को तैयार नहीं होती और पूरा वीडियो शूट करने के बाद ही वहां से हटती है. अगर गलती से गाय की रस्सी टूट जाती, तो यह रील गंभीर हादसे में बदल सकती थी. सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं और इसे “आ बैल मुझे मार” की जीती-जागती मिसाल बता रहे हैं.

विज्ञापन
Ayush Raj Dwivedi

लेखक के बारे में

By Ayush Raj Dwivedi

आयुष डिजिटल पत्रकार हैं और इनको राजनीतिक खबरों को लिखना, वीडियो बनाना और रिसर्च करना पसंद है. इससे पहले इन्होंने न्यूज इंडिया 24*7 में बतौर कंटेन्ट राइटर और रिपोर्टर काम किया है. इनको बिहार यूपी और दिल्ली की राजनीति में विशेष रुचि है. आयुष को क्रिकेट बहुत पसंद है

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola