Viral Video: पतीले में फंस गया बच्चा, छेनी-हथौड़ी से बर्तन पीटकर बाहर निकालते दिखे बुजुर्ग दादा

Updated:
विज्ञापन
boy

boy

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें देखा जा सकता है कि एक छोटा बच्चा पतीले में फंस गया है. घर वाले उसे निकालने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन बच्चा इतनी बुरी तरह फंसा हुआ है कि निकलने का रास्ता नहीं दिख रहा है. बच्चा पतीले से बाहर निकल पाता है या नहीं, यह जानने के लिए देखिए यह वीडियो.

विज्ञापन

Viral Video: बच्चे अक्सर शरारत करते हुए कुछ ऐसा कर जाते हैं, जिससे उन्हें चोट पहुंच जाती है. ऐसा ही एक शरारती बच्चे का वीडियो सामने आया है, जिसमें शरारत के चक्कर में उसने खुद को ही मुसीबत में डाल लिया. वीडियो में नजर आ रहा है कि एक बच्चा पतीले के अंदर फंसा हुआ है. घर वाले उसे निकालने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन बच्चा इतनी बुरी तरह फंसा है कि लाख कोशिशों के बाद भी बाहर नहीं निकल पाता.

इसके बाद घर वाले पतीले को काटकर बच्चे को बाहर निकालने की कोशिश करते हैं. इसके लिए वे एक छेनी और हथौड़ी लेते हैं और सावधानी से तसले को पीट-पीटकर तोड़ने लगते हैं. इस दौरान बच्चा डर के कारण खामोशी से घरवालों की ओर देखता रहता है. सोशल मीडिया यूजर्स ने इस वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए बच्चे के लिए चिंता जताई है.

यह भी पढ़े: Viral Video : नल खोलकर पानी पीने लगा सांप, वीडियो देख चौंक गए लोग

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola