Viral Video : बाइक से लहरिया कट मार रहा था लड़का, पुलिस ने सिखाया सबक

Bike Stunt Viral Video
Viral Video : साहिल नाम का लड़का छत्तीसगढ़ के भिलाई में कटिंग मारकर बाइक चला रहा था. इसकी शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया. देखें वीडियो.
Viral Video : सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें एक लड़का स्पीड में कट मार–मारकर बाइक चलाता नजर आ रहा है. इसके बाद पुलिस के हत्थे वो चढ़ गया. वीडियो को एक्स पर शेयर करते हुए एक यूजर ने लिखा–साहिल भाई भिलाई के सेंट्रल एवेन्यू में ख़ूब कट मार मार कर बाइक चला रहे थे. दुर्ग पुलिस को वीडियो के साथ शिकायत मिली. उन्होंने साहिल भाई का हिदायत के साथ चालान काट दिया. वैसे ऐसे स्टंटबाज़ों का लाइसेंस सस्पेंड कर देना चाहिए. देखें वीडियो
साहिल भाई #Bhilai के सेंट्रल एवेन्यू में ख़ूब कट मार मार कर बाइक चला रहे थे@DurgPoliceCG को वीडियो के साथ शिकायत मिली
— Anshuman Sharma (@anshuman_sunona) April 16, 2025
उन्होंने साहिल भाई का हिदायत के साथ चालान काट दिया।
वैसे ऐसे स्टंटबाज़ों का लाइसेंस सस्पेंड कर देना चाहिए
(VC-SM)#Chhattisgarh #DriveSafe pic.twitter.com/WJaQHC2Ogv
वीडियो में नजर आ रहा है कि लड़के को पकड़कर पुलिस समझा रही है. उसे कान पकड़कर माफी मांगते वीडियो में देखा जा सकता है. पुलिसकर्मी कहता है कि क्यों स्टंटबाजी करते हो. दोबारा मत करना.तुम्हारे चक्कर में 10 लोग मर जाएंगे तब…दोबारा मत करना…हेलमेट कहां है…हेलमेट लेकर आओ और गाड़ी लेकर जाओ.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










