Viral Video: सांप को पक्षी ने सिखाया ऐसा सबक, जिंदगी भर रखेगा याद, देखें मजेदार वीडियो

Updated:
विज्ञापन
Mother's love and courage

Mother’s love and courage

Viral Video: इंसान हो या जानवर, मां की ममता का कोई मोल नहीं है. मां अपने बच्चे के लिए कुछ भी करने को तैयार रहती है. मां अपने बच्चे के लिए अपनी जान दे भी सकती है, तो दूसरे की जान ले भी सकती है. खुद भूखी रहकर अपने बच्चों का पेट भरती है. सोशल मीडिया में रोजाना कई वीडियो वायरल होते रहते हैं. जिसे मां की ममता और साहस को देखकर लोग सलाम किए बिना नहीं रहते.

विज्ञापन

Viral Video: सोशल मीडिया में इस समय एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक सांप, चिड़िया के बच्चों को खाने के लिए घोंसले तक पहुंच जाता है, लेकिन सांप जैसे ही बच्चों पर हमला करता है, चिड़िया सांप के सामने ढाल बनकर खड़ी हो जाती है और उसे जोरदार सबक सिखाती है. वीडियो को Sora_Studio नाम के एक यूट्यूब चैनल ने शेयर किया है. 8 सेकंड के शानदार वीडियो को 8 दिन पहले अपलोड किया गया है, जिसे अबतक 65,009,215 लोगों ने देख लिया है. 1557 लोगों ने वीडियो पर कमेंट्स भी किए हैं.

वायरल वीडियो में क्या है खास?

चिड़िया और सांप का जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. उसमें देख सकते हैं कि एक सांप चिड़िया के बच्चों को खाने के लिए घोंसले तक पहुंच जाता है. जैसे ही सांप बच्चों को खाने के लिए आगे बढ़ता है, चिड़िया सांप के मुंह को अपनी चोंच से दबा लेती है. सांप खुद को चिड़िया के कब्जे से छुड़ाने की काफी कोशिश करता है, लेकिन कामयाब नहीं हो पाता है. घोंसले में बैठे चिड़िया के दो बच्चे अपना मुंह फाड़कर दोनों के जंग को देखते हैं. चिड़िया के दोनों बच्चों को ऐसा लग रहा था, मानो उसकी मां खाने के लिए कुछ देने वाली है.

वीडियो पर आ रहे मजेदार कमेंट्स

सांप और चिड़िया की लड़ाई वाले वीडियो को देखकर कई यूजर कमेंट्स कर रहे हैं एक शख्स ने लिखा, “हिम्मत सदा ही काम आती है. ये है मां की ममता और साहस.” एक अन्य शख्स ने लिखा, “मां हमेशा अपने बच्चों की रक्षा करती है.” एक ने लिखा, “मां की हिम्मत को हजारों सलाम.” एक अन्य शख्स ने लिखा, “मां तो मां होती है जब तक होती है अपने बच्चों पर आंच नहीं आने देते.”

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola