Viral Video: रफ्तार में थी बस, बीच में आ गया बाइक सवार, भीषण एक्सीडेंट का देखें वीडियो

Edited by Pritish Sahay
Updated:
विज्ञापन

Viral Video, Bus Accident

Viral Video: महाराष्ट्र में खौफनाक एक्सीडेंट हुआ है. एक बाइक सवार को बचाने के चक्कर में तेज रफ्तार से आ रही बस पलट गई. हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

Viral Video: छोटी-छोटी गलतियों से कभी-कभी बड़ा हादसा हो जाता है.  ऐसी ही छोटी गलती के कारण महाराष्ट्र में बड़ा हादसा हो गया है, जहां यात्रियों से भरी पूरी बस पलट गई. एक बाइक सवार की गलती के कारण पूरी बस पलट गई, हादसे में कई यात्रियों को चोट भी आई. सोशल मीडिया में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि एक बस रफ्तार से आ रही है, अचानक बाइक सवार ने मोटरसाइकिल को सड़क पर मोड़ दिया, बाइक सवार को बचाने के लिए ड्राइवर ने पूरी बस को दूसरे रास्ते पर मोड़ दिया. रफ्तार के कारण बस अनियंत्रित होकर पलट गई.

गलत दिशा में आ गया था बाइक सवार

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यह घटना महाराष्ट्र के किसी हाईवे का है. हाईवे पर बस तेज रफ्तार से अपने रास्ते जा रही थी, इसी दौरान सामने से एक बाइक सवार आ गया. बस की रफ्तार ज्यादा थी, इस कारण ड्राइवर ने ब्रेक मारते हुए बस की स्टेयरिंग मोड दी. अचानक ब्रेक लगाने और वाहन को घुमाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पूरी बस पलट गई.

कई यात्री हुए घायल

बस के पलटने से उसमें सवार कई यात्री घायल हो गये. वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि बाइक वाले की गलती के कारण पूरी बस पलट गई. इस हादसे में कई लोग घायल हुए है. बाइक सवार ने ट्रैफिक रूल की भी अनदेखी की. अगर बाइक सवार ऐसी गलत हरकत न करता तो इतना बड़ा हादसा नहीं होता. बस में सवार कई लोग घायल नहीं होते. इस हादसे को टाला जा सकता था.

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा वीडियो

बस पलटने का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में नजर आ रहा है कि एक बाइक सवार हाईवे की एक तरफ बाइक ड्राइव कर रहा है. बाइक में दो लोग सवार है. पीछे से एक बस भी आ रही है. डिवाइडर के पास बाइक सवार अपनी गाड़ी मोड़ने की कोशिश करता है इसी दौरान बस का ड्राइवर ब्रेक लगाता है, साथ ही बाइक सवार को बचाने के लिए वो बस को दूसरी सड़क की ओर घुमा देता है. इस आपाधापी में पहले बस अनियंत्रित होती है फिर पलट जाती है.  

घायलों को पहुंचाया गया अस्पताल

हादसे के बाद घटनास्थल पर पुलिस पहुंची. पुलिस ने आस-पास के लोगों के साथ मिलकर बस के अंदर फंसे लोगों के बाहर निकाला.  आनन-फानन में सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया. प्रशासन ने घटना को लेकर कहा कि रोड सेफ्टी के बारे में लोगों को और जानकारी देने की जरूरत है. इस बीच पुलिस ने बाइक सवार के खिलाफ एक मामला भी दर्ज कर लिया है.

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola