Viral Video: बाल-बाल बची जान, रस्सी पर झूलते सांप का बिजली की फुर्ती से हमला, वीडियो हो रहा वायरल

Published by : Pritish Sahay Updated At : 12 Aug 2025 10:57 PM

विज्ञापन

Viral Video

Viral Video: सांप के हमले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि रस्सी पर झूलते एक सांप ने अचानक से अपनी ओर आते एक इंसान के हाथ पर हमला कर दिया. सांप बिजली की फुर्ती से शख्स पर हमला करता दिख रहा है.

विज्ञापन

Viral Video: सांप आम तौर पर इंसानों पर हमला करने से बचते हैं. लेकिन नाग और करैत जैसे कुछ सांप थोड़ा भी खतरा होने पर पलटवार करने से नहीं चूकते. इनका जहर भी काफी खतरनाक होता है. सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, वीडियो में दिख रहा है कि एक सांप अचानक से शख्स के हाथों पर हमला कर देता है. हालांकि दूरी ज्यादा होने के कारण सांप का निशाना चूक गया. लेकिन, अगर हमला सटीक बैठता तो इंसान को जान का भी खतरा हो सकता था.

सांप ने कर दिया अचानक हमला

वीडियो में दिख रहा है कि रस्सी पर झूलते एक सांप ने अचानक से अपनी ओर आते एक इंसान के हाथ पर हमला कर दिया. 8 सेकंड के वीडियो में दिख रहा है कि सांप बिजली की फुर्ती से एक शख्स पर हमला करता है. हालांकि तुरंत उस शख्स ने अपना हाथ पीछे खींच लिया. वीडियो में दिख रहा है कि सांप पूरे गुस्से में है. वो अपना फन फैलाए रस्सी से ही शख्स पर हमला कर रहा है. इस दौरान वो अपनी पूंछ वाले हिस्से से रस्सी पर लटका नजर आया.

वायरल हो रहा वीडियो

सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को सोशल मीडिया फेसबुक पर सुजय स्नेक सेवर नाम की आईडी से पोस्ट किया गया है. वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. इसे साढ़े 3 सौ से ज्यादा लोगों ने देख लिया है.

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola