Viral Video: बाल-बाल बची जान, पानी में खींच ही लेता घड़ियाल, वायरल हो रहा वीडियो

Updated:
विज्ञापन
Viral Video

Viral Video

Viral Video: सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें दिख रहा है कि घड़ियाल ने शख्स का हाथ पकड़ लिया है और उसे खाने को तैयार है. हालांकि शख्स ने तेजी से हाथ खींचकर खुद को बचा लिया और ऐसा दिखाने की कोशिश कर रहा है कि जैसे कुछ हुआ ही नहीं.

विज्ञापन

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि बड़ी दाढ़ी वाला एक शख्स पानी के अंदर हाथ डालकर घड़ियाल को खाना खिला रहा था. इसी दौरान घड़ियाल ने शख्स का हाथ पकड़ लिया, और उसे दबाने लगा. शख्स के चेहरे से दर्द साफ झलक रहा था. हालांकि उस शख्स ने तेज गति से अपना हाथ वापस खींच लिया. इस कारण वो गहरे चोट से बच गया. उसकी जान को भी खतरा था.

वायरल हो रहा वीडियो

सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें दिख रहा है कि घड़ियाल ने शख्स का हाथ पकड़ लिया है और उसे खाने को तैयार है. हालांकि शख्स ने तेजी से हाथ खींचकर खुद को बचा लिया और ऐसा दिखाने की कोशिश कर रहा है कि जैसे कुछ हुआ ही नहीं. लेकिन वीडियो में दिख रहा है कि अगर थोड़ी देर और हो जाती तो घड़ियाल उस शख्स को पानी के अंदर भी खींच सकता था.

वायरल हो रहा वीडियो

सोशल मीडिया सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @AMAZlNGNATURE के आईडी से शेयर किया गया है. इसे अब तक 11 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है. 5 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है. वीडियो पर कई लोगों ने कमेंट किया है. एक यूजर ने लिखा ‘लगता है इसका हाथ लोहे का बना है.’. एक यूजर ने लिखा ‘लोहे का बना शख्स.’ इसके अलावा कई यूजर्स ने इमोजी और अन्य वीडियो डालकर अपना रिएक्शन जताया है.

विज्ञापन
प्रीतीश सहाय

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola