वाह क्या जुर्माना है! No Parking पर ऐसी वार्निंग शायद ही देखी होगी

Updated at : 05 Mar 2025 8:24 PM (IST)
विज्ञापन
Viral news

Viral News

Viral News: सोशल मीडिया पर एक फोटो खूब वायरल हो रहा है. फोटो में No Parking के बोर्ड पर लिखा हुआ खूब वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

Viral News: सोशल मीडिया की दुनिया कभी-कभी ऐसी मजेदार और हैरान करने वाली चीजें पेश करती है जिससे हम अपनी हंसी. हाल ही में सोशल मीडिया पर एक अनोखी और मजेदार फोटो वायरल हो रही है. जिसने यूज़र्स का ध्यान खींच लिया है. इस फोटो में एक बोर्ड नजर आ रहा है जो ‘नो पार्किंग’ के लिए बनाया गया है, लेकिन उस पर लिखी बातें आपको चौंका सकती हैं.

वायरल फोटो में क्या लिखा है?

यह ‘नो पार्किंग’ बोर्ड, जो आमतौर पर सड़कों पर पार्किंग से संबंधित नियमों को दर्शाने के लिए होता है, उसमें इस बार कुछ और ही लिखा है. बोर्ड पर लिखा है: “No Parking, 200 रुपये जुर्माना, पिटाई ठुकाई अलग से (28% GST के साथ).” अब आप सोच रहे होंगे कि ऐसा क्या लिखा है जो इसे वायरल बना दिया है! आमतौर पर हमें कहीं भी इस तरह की खतरनाक और मजेदार वार्निंग नहीं देखने को मिलती, और यही कारण है कि यह फोटो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रही है.

इस फोटो को एक्स प्लेटफॉर्म पर @VishalMalvi_ नाम के अकाउंट से पोस्ट की गई है. पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया है, “नो पार्किंग”, और देखते ही देखते इस पोस्ट को हजारों लोगों ने देखा और लाइक किया. पोस्ट का मजेदार और चौंकाने वाला संदेश लोगों को काफी हंसा रहा है. हालांकि, यह जानकारी नहीं दी गई है कि यह बोर्ड कहां का है, किसने इसे बनाया है, या क्या यह असल में कहीं पर लगा हुआ है. यह हो सकता है कि यह सिर्फ वायरल करने के उद्देश्य से तैयार किया गया हो, लेकिन फिलहाल यह फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रही है.

प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी पढ़ें: Babu Veer Kunwar Singh: आरा के नायक कुंवर सिंह की निराली थी प्रेम कहानी, जानें कैसे किया अंग्रेजों को पस्त

यह भी पढ़ें.. देश को थी जरूरत तो शमी ने नहीं रखा रोजा, ट्रोलर्स ने कहा- कैसे मुसलमान

विज्ञापन
Ayush Raj Dwivedi

लेखक के बारे में

By Ayush Raj Dwivedi

आयुष डिजिटल पत्रकार हैं और इनको राजनीतिक खबरों को लिखना, वीडियो बनाना और रिसर्च करना पसंद है. इससे पहले इन्होंने न्यूज इंडिया 24*7 में बतौर कंटेन्ट राइटर और रिपोर्टर काम किया है. इनको बिहार यूपी और दिल्ली की राजनीति में विशेष रुचि है. आयुष को क्रिकेट बहुत पसंद है

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola