ePaper

देश को थी जरूरत तो शमी ने नहीं रखा रोजा, ट्रोलर्स ने कहा- कैसे मुसलमान

Updated at : 04 Mar 2025 11:24 PM (IST)
विज्ञापन
Mohammed shami

Mohammed shami

Mohammed Shami: भारत और ऑस्ट्रेलिया सेमी फाइनल मुकाबले में मोहम्मद शमी चर्चा में आ गए हैं. रमजान के रोज़े को लेकर कई लोगों ने ट्रोल करना शुरू कर दिया है.

विज्ञापन

Mohammed Shami: चैंपियन ट्रॉफी के सेमी फाइनल मुकाबले में सबसे अधिक विकेट लेने वाले मोहम्मद शमी चर्चा के केंद्र में आ गए हैं. मोहम्मद शमी की चर्चा सोशल मीडिया पर खूब हो रही है. 1 मार्च से रमजान का महीना शुरू हो गया है और इस दौरान मुसलमान भी रोजाना रोजा रखते हैं. ऐसे में शमी की पानी पीते तस्वीर पर लोग कमेंट करके ट्रोल कर रहे हैं.

बात दें कि रमजान के महीने में सुबह में सहरी के साथ रोजा शुरू होता है और फिर शाम में इफ्तार के समय रोजा को खोला जाता है. इस दौरान दिनभर कुछ खाने पीने की मनाही रहती है. मोहम्मद शमी भारतीय टीम के मुख्य गेंदबाज हैं. मोहम्मद शमी मैच के दौरान एनर्जी ड्रिंक पीते दिखाई दिए इसका मतलब साफ है कि रोजा शमी ने नहीं रखा है. इसपर कई फैंस ने तारीफ की है वहीं कइयों ने जमकर ट्रोल किया है और सवाल भी उठाया है.

एक यूजर्स ने लिखा हाशिम अमला की शानदार पारी से सीख लें, जहां उन्होंने रमजान के दौरान उपवास करते हुए यह अविश्वसनीय पारी खेली थी. मोहम्मद शमी की क्रिकेट की दुनिया में, अमला की दृढ़ता, अनुशासन और विश्वास का अनुकरण करने की ख्वाहिश रखें.

शमी ने आज लिए 3 विकेट

मोहम्मद शमी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 विकेट चटकाए हैं. सेमीफाइनल मुकाबले में पहले स्मिथ का विकेट झटका है. इसके अलावा वरुण और जडेजा को दो-दो विकेट मिला है. शमी सबसे तेज 200 विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज हैं.

यह भी पढ़ें.. Watch Video: स्टंप से टकराई गेंद, फिर भी आउट नहीं हुआ बल्लेबाज, चैंपियंस ट्रॉफी सेमीफाइनल में अजीबोगरीब घटना

यह भी पढ़ें.. अक्षर पटेल नंबर 5 पर बल्लेबाजी करने क्यों आते हैं, कप्तान रोहित शर्मा के पास है इसका जवाब

विज्ञापन
Ayush Raj Dwivedi

लेखक के बारे में

By Ayush Raj Dwivedi

आयुष डिजिटल पत्रकार हैं और इनको राजनीतिक खबरों को लिखना, वीडियो बनाना और रिसर्च करना पसंद है. इससे पहले इन्होंने न्यूज इंडिया 24*7 में बतौर कंटेन्ट राइटर और रिपोर्टर काम किया है. इनको बिहार यूपी और दिल्ली की राजनीति में विशेष रुचि है. आयुष को क्रिकेट बहुत पसंद है

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola