बीजेपी पर टूटा दुखों का पहाड़, 94 वर्ष की उम्र में इस बड़े नेता का निधन, बोले अमित शाह–ॐ शांति

Edited by Amitabh Kumar
Updated:
विज्ञापन

विजय कुमार मल्होत्रा ​​का निधन (File Photo)

Vijay Kumar Malhotra Passes Away : बीजेपी के वरिष्ठ नेता विजय कुमार मल्होत्रा ​​का निधन हो गया. उनकी तबीयत पिछले कुछ दिनों से खराब चल रही थी. उनके निधन की खबर के बाद बीजेपी नेताओं ने दुख व्यक्त किया है. अमित शाह ने कहा कि मल्होत्रा जी के निधन से मन अत्यंत व्यथित है.

विज्ञापन

Vijay Kumar Malhotra Passes Away : बीजेपी के वरिष्ठ नेता विजय कुमार मल्होत्रा का 94 वर्ष की उम्र में मंगलवार सुबह निधन हो गया. मल्होत्रा का पिछले कुछ दिनों से अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में उपचार हो रहा था. बीजेपी की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने एक बयान में कहा, ‘‘बेहद दुख के साथ हमें सूचित करना पड़ रहा है कि पार्टी के वरिष्ठ नेता और दिल्ली बीजेपी के पहले अध्यक्ष प्रो. विजय कुमार मल्होत्रा ​​का आज सुबह निधन हो गया.’’

निधन से मन अत्यंत व्यथित : अमित शाह

गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पर लिखा–जनसंघ से लेकर जनता पार्टी और बीजेपी तक संगठन को आकार और विस्तार देने में अहम भूमिका निभाने वाले वरिष्ठ नेता विजय कुमार मल्होत्रा जी के निधन से मन अत्यंत व्यथित है. दिल्ली बीजेपी में अध्यक्ष हों, दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष या एक जन प्रतिनिधि, विजय कुमार मल्होत्रा जी ने हर भूमिका में देश और दिल्लीवासियों की सेवा की. उनसे हुई प्रत्येक भेंट में संगठन संबंधी कई बारीक बातें जानने को मिलीं. शोक की इस घड़ी में पूरा बीजेपी परिवार उनके परिजनों के साथ खड़ा है. ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें. ॐ शांति शांति शांति

पांच बार सांसद और दो बार विधायक रहे हैं मल्होत्रा

सचदेवा ने कहा कि उनका जीवन सादगी और जनसेवा के प्रति समर्पण की मिसाल था. जनसंघ के दिनों से ही उन्होंने दिल्ली में संघ की विचारधारा के विस्तार के लिए अथक प्रयास किए. बीजेपी नेता ने कहा, ‘‘उनका जीवन हमेशा से सभी पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत रहा है और आगे भी रहेगा.’’ मल्होत्रा ​​दिल्ली से पांच बार सांसद और दो बार विधायक रहे हैं और दिल्ली में पार्टी का एक प्रमुख चेहरा थे. पार्टी ने बताया कि उनका पार्थिव शरीर सुबह लगभग आठ बजकर 45 मिनट पर उनके आधिकारिक आवास 21, गुरुद्वारा रकाबगंज रोड लाया जाएगा जहां लोग उनके अंतिम दर्शन कर सकेंगे.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola