Video : नीला टीशर्ट पहनकर संसद पहुंचे राहुल गांधी, प्रियंका गांधी दिखीं नीली साड़ी में

Updated:
विज्ञापन
Rahul Gandhi With Priyanka Gandhi

प्रियंका गांधी (बाएं) राहुल गांधी (दाएं)

Video : आंबेडकर विवाद के बीच राहुल गांधी और प्रियंका गांधी नीले कपड़े में संसद पहुंचे. देखें वीडियो

विज्ञापन

Video : आंबेडकर विवाद पर आज भी संसद में संग्राम हो सकता है. गुरुवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी नीले कपड़े में संसद पहुंचे. इसका वीडियो सामने आया है. अन्य कांग्रेस सांसद भी नीले कपड़े में संसद पहुंचे. संसद एनेक्सी में कांग्रेस सांसदों की बैठक में भाग लेने राहुल सुबह पहुंचे थे. देखें वीडियो

आंबेडकर के मुद्दे पर पक्ष और विपक्ष का संसद परिसर में प्रदर्शन

इंडिया गठबंधन के सांसदों ने संसद परिसर में बाबासाहेब अंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष विरोध मार्च गुरुवार को निकाला. कांग्रेस और विपक्षी दलों ने बाबासाहेब आंबेडकर पर टिप्पणी को लेकर गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ संसद परिसर में प्रदर्शन किया, तो बीजेपी के सदस्यों ने मुख्य विपक्षी दल पर संविधान निर्माता के अपमान का आरोप लगाते हुए विरोध व्यक्त किया. सत्तापक्ष और विपक्ष के सदस्यों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई जिसका वीडियो सामने आया. बीजेपी ने आरोप लगाया कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने धक्का-मुक्की की जिसमें उसके सांसद प्रताप सारंगी के सिर पर चोट लग गई. दूसरी तरफ, राहुल गांधी ने दावा किया कि बीजेपी सांसदों ने उन्हें संसद भवन में जाने से रोका और धक्का-मुक्की की.

अंबेडकर जी का फिर से अपमान : केसी वेणुगोपाल

कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा,”अमित शाह और बीजेपी के इस रवैये से पूरे देश के लोग दुखी हैं. बुधवार को हमने संसद के अंदर और बाहर इस मुद्दे को उठाया. हम अंबेडकर की तस्वीर दिखा रहे हैं, उन्होंने उस जगह (जॉर्ज) सोरोस की तस्वीर लगा दी. यह स्पष्ट रूप से अंबेडकर जी का फिर से अपमान है.”

Read Also : अमित शाह बोले- सपने में भी आंबेडकर का अपमान नहीं कर सकता, इस्तीफे की मांग पर क्या कहा?

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola