ePaper

Vice President Election 2022: उपराष्ट्रपति चुनाव पर AAP का बड़ा फैसला, मार्गरेट अल्वा के समर्थन का ऐलान

Updated at : 03 Aug 2022 5:33 PM (IST)
विज्ञापन
Vice President Election 2022: उपराष्ट्रपति चुनाव पर AAP का बड़ा फैसला, मार्गरेट अल्वा के समर्थन का ऐलान

Vice President Election 2022: आम आदमी पार्टी ने विपक्ष की उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा को समर्थन देने का ऐलान किया है. पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति की बैठक के बाद सांसद संजय सिंह ने इसकी जानकारी दी.

विज्ञापन

Vice President Election 2022: आम आदमी पार्टी ने उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए समर्थन पर फैसला कर लिया है. आम आदमी पार्टी ने विपक्ष की उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा को समर्थन देने का ऐलान किया है. दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के आवास पर पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति की बैठक के बाद सांसद संजय सिंह ने इसकी जानकारी दी.

उपराष्ट्रपति के चुनाव में हम मार्गरेट अल्वा का समर्थन करेंगे: संजय सिंह

AAP के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि सीएम अरविंद के आवास पर आज हुई पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति की बैठक में यह फैसला लिया गया कि हम उपराष्ट्रपति के चुनाव में मार्गरेट अल्वा का समर्थन करेंगे, जो विपक्ष की उम्मीदवार हैं. संजय सिंह ने कहा कि बैठक में उनकी उम्मीदवारी पर चर्चा हुई, उसके बाद निर्णय लिया गया कि हम उन्हीं का समर्थन करेंगे.


मार्गरेट अल्वा ने सभी सांसदों को लिखा पत्र

बताते चलें कि पिछले दिनों मार्गरेट अल्वा ने सभी सांसदों को पत्र लिखकर कहा है कि निर्वाचित होने पर वह विभिन्न राजनीतिक दलों के बीच सेतु बनाने, राष्ट्रीय मुद्दों पर आम सहमति बनाने और संसद के गौरव को बहाल करने के लिए काम करेंगी. उन्होंने कहा कि परिवर्तन का समय है. उपराष्ट्रपति पद का चुनाव पार्टी व्हिप के अधीन नहीं है और इसमें गुप्त मतदान होता है. मार्गरेट अल्वा ने कहा कि इसका उद्देश्य सदस्यों को एक ऐसे उम्मीदवार के लिए बिना किसी भय के मतदान का अवसर देना जिनके बारे में उन्हें विश्वास है कि वह इस महत्वपूर्ण पद के साथ न्याय करेगा. एक उम्मीदवार जो निष्पक्ष, निडर हो और संसद के उच्च सदन की कार्यवाही उसकी गरिमा के अनुरूप संचालित करे.

एनडीए उम्मीदवार की जीत तय!

गौरतलब है कि बीजेपी नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल जगदीप धनखड़ को उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित किया है. जगदीप धनखड़ पूर्व में लोकसभा सांसद और केंद्रीय मंत्री भी रह चुके हैं. वहीं, विपक्ष के ओर साझा उम्मीदवार के तौर पर मार्गरेट अल्वा को प्रत्याशी बनाया गया है. हालांकि, माना जा रहा है कि एनडीए उम्मीदवार की जीत तय है.

Also Read: Maharashtra: शिंदे गुट के विधायक की गाड़ी पर हमला मामला, शिवसेना की पुणे इकाई के प्रमुख सहित 6 गिरफ्तार

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola