ePaper

वेटरन एक्ट्रेस शबाना आजमी हुई ऑनलाइन ठगी का शिकार, शराब खरीदने के लिए दिये पैसे लेकिन...

Updated at : 24 Jun 2021 5:07 PM (IST)
विज्ञापन
वेटरन एक्ट्रेस शबाना आजमी हुई ऑनलाइन ठगी का शिकार, शराब खरीदने के लिए दिये पैसे लेकिन...

हिंदी सिनेमा की वेटरन एक्ट्रेस शबाना आजमी ऑनलाइन ठगी का शिकार हुई हैं. उन्होंने शराब खरीदने के लिए ऑनलाइन ऑर्डर किया था और पेमेंट भी दे दिया था, लेकिन उनके पास शराब की डिलीवरी नहीं हुई.

विज्ञापन

हिंदी सिनेमा की वेटरन एक्ट्रेस शबाना आजमी ऑनलाइन ठगी का शिकार हुई हैं. उन्होंने शराब खरीदने के लिए ऑनलाइन ऑर्डर किया था और पेमेंट भी दे दिया था, लेकिन उनके पास शराब की डिलीवरी नहीं हुई.

शबाना आजमी ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट से ट्‌वीट किया है कि सावधान हो जायें मैं ठगी का शिकार हो गयी हूं. living liquidz नाम के साइट पर उन्होंने शराब आर्डर किया था औ पेटीएम के जरिये पेमेंट भी किया था. जब शराब की डिलीवरी नहीं हुई तो शबाना आजमी ने उन्हें फोन किया, लेकिन उन्होंने फोन उठाना बंद कर दिया. शबाना आजमी ने पूरे डिटेल के साथ ट्‌वीट किया है. हालांकि शबाना ने यह नहीं बताया है कि उन्हें कितने रुपये का चूना लगाया गया है.

जैसे ही शबाना आजमी ने यह ट्‌वीट किया लोग उन्हें कमेंट करके यह बताने लगे कि यह नंबर शराब डिलीवरी के नाम पर ठगी करने वालों का है. यह धंधा पिछले लॉकडाउन से चल रहा है लेकिन अभी तक मुंबई पुलिस ने इनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है.

Also Read: मुकेश अंबानी ने भारत को 2जी मुक्त, 5जी युक्त बनाने का किया वादा, दुनिया के सबसे सस्ते स्मार्टफोन JIOPHONE NEXT की लॉन्चिंग डेट बतायी,पढ़ें खास बातें…

गौरतलब है कि कुछ समय पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री की बेटी हर्षिता भी ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गयी थीं. उससे पहले 2019 में पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी भी ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गयी थीं. शबाना आजमी हिंदी सिनेमा की बेहतर एक्ट्रेस मानी जाती हैं, उन्होंने कई बार नेशनल अवार्ड भी जीता है. वे गीतकार कैफी आजमी की बेटी हैं.

Posted By : Rajneesh Anand

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola