5 दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी, 17 और 18 जून को आफत की बरसात, IMD का हाई अलर्ट

Updated:
विज्ञापन
Very Heavy Rain Alert

Very Heavy Rain Alert

Very Heavy Rain: भारत मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान है कि अगले पांच दिनों तक देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का दौर जारी रह सकता है. 17 और 18 जून को कई इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश का आईएमडी ने अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने अगले दो दिनों में पूर्वोत्तर […]

विज्ञापन

Very Heavy Rain: भारत मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान है कि अगले पांच दिनों तक देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का दौर जारी रह सकता है. 17 और 18 जून को कई इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश का आईएमडी ने अलर्ट जारी किया है.

Very heavy rain alert

आईएमडी ने अगले दो दिनों में पूर्वोत्तर भारत के कई इलाकों में भारी से अति भारी बारिश की संभावना जताई है. मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है. असम और मेघालय में 18 और 19 जून को अत्यंत भारी बारिश की संभावना जताई है.

Very heavy rain alert

मौसम विभाग के मुताबिक 17 और 18 जून को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में गरज, बिजली और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने की संभावना है. कई जगहों पर बारिश हो सकती है.

Very heavy rain alert

18 से 21 जून के दौरान मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, गंगीय पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा के साथ मध्य प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर वज्रपात और तेज हवा चल सकती है. IMD के मुताबिक हवा की गति 50 से 60 किमी प्रति घंटे से बढ़कर 70 किमी प्रति घंटे तक होने की संभावना है.

Very heavy rain alert

आईएमडी के मुताबिक 18 से 20 जून के दौरान गुजरात, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा में गरज, बिजली और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने के साथ ज्यादातर इलाकों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.

Very heavy rain alert

18 से 19 जून के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, केरल और माहे, लक्षद्वीप, कर्नाटक में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ ही गरज के साथ छींटे, बिजली और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने की संभावना है.

Very heavy rain alert

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 7 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ-साथ गरज बिजली और अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश जारी रहने की संभावना है.

Very heavy rain alert
विज्ञापन
प्रीतीश सहाय

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola