Vande Bharat Trains : चंपारण चिकन लाओ जी! वंदे भारत ट्रेनों में मिल रहे हैं ये खास व्यंजन

Updated:
विज्ञापन
Regional Cuisines on Vande Bharat Trains

वंदे भारत ट्रेनों में क्षेत्रीय व्यंजन (Photo: PIB)

Vande Bharat Trains : वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों में अब अलग-अलग राज्यों के पारंपरिक व्यंजन यात्रियों को परोसे जा रहे हैं. इस पहल के जरिए भारतीय रेलवे देश की समृद्ध और विविध खाद्य संस्कृति का उत्सव मना रहा है.

विज्ञापन

Vande Bharat Trains : ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों के अनुभव को और बेहतर बनाने के लिए भारतीय रेलवे ने वंदे भारत ट्रेनों में लोकल व्यंजनों की सेवा शुरू की है. इस पहल के तहत यात्रियों को अलग-अलग राज्यों के पारंपरिक और स्थानीय स्वाद वाले पकवान उपलब्ध कराए जाएंगे. इसका उद्देश्य यात्रियों को उनकी संस्कृति से जुड़े प्रामाणिक स्वाद का अनुभव कराना है. अब वंदे भारत में सफर करने वाले यात्री अपनी सीट पर बैठे-बैठे भारत की विविध और समृद्ध खान-पान परंपरा का स्वाद ले सकेंगे.


किस ट्रेन में कैसा मिल रहा है व्यंजन

वंदे भारत ट्रेनों में क्षेत्रीय व्यंजनों की शुरुआत के तहत यात्रियों को स्थानीय स्वाद का आनंद मिल रहा है. 20101/20102 नागपुर–सिकंदराबाद वंदे भारत एक्सप्रेस में महाराष्ट्र का कांदा पोहा, दक्षिण भारतीय डोंडकाया करम पोडी फ्राई और आंध्र प्रदेश की आंध्र कोडी कुर्रा परोसी जा रही है. वहीं 20901 एमएमसीटी–जीएनसी वंदे भारत में गुजराती मेथी थेपला और 26902 एसबीआईबी–वीआरएल वंदे भारत में मसाला लौकी उपलब्ध है. 22895 हावड़ा–पुरी वंदे भारत एक्सप्रेस में ओडिशा की आलू फूलगोभी यात्रियों को परोसी जा रही है.

किस ट्रेन में मिलेगा चंपारण चिकन

बिहार के खास व्यंजन का लें स्वाद

केरल के पारंपरिक भोजन में सफेद चावल, पचक्का चेरुपयार मेझुक्कू पेराटी, कडाला करी, केरल पराठा, सादा दही, पालाडा पायसम और अप्पम शामिल हैं. यह भोजन कासरगोड-तिरुवनंतपुरम और मंगलुरु-तिरुवनंतपुरम वंदे भारत एक्सप्रेस में मिल रहा है. पश्चिम बंगाल की कोषा पनीर और आलू पोटोल भाजा कुछ वंदे भारत ट्रेनों में परोसी जा रही है. वहीं, बिहार के खास व्यंजन चंपारण पनीर और चंपारण चिकन भी चुनिंदा वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों (22348 PNBE–HWH Vande Bharat Express)  में यात्रियों को उपलब्ध कराए जा रहे हैं.

यह भी पढ़ें : Train Cancelled : झारखंड की कई ट्रेनें जनवरी 2026 तक रद्द, जानें वजह

डोगरी व्यंजन भी मिल रहे हैं वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों में

डोगरी व्यंजन अब वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों में परोसे जा रहे हैं. इसमें अंबल कद्दू और जम्मू चना मसाला शामिल है, जो ट्रेन संख्या 26401–02 और 26403–04 में मिल रहा है. इसके साथ ही कश्मीर के खास व्यंजन जैसे टोमैटो चमन और केसर फिरनी भी इन्हीं 26401/02 और 26403/04 एसवीडीके–सिना वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों में यात्रियों को परोसे जा रहे हैं.

महाराष्ट्र का लोकप्रिय मसाला उपमा भी मिलेगा आपको

महाराष्ट्र का लोकप्रिय मसाला उपमा अब 22229 सीएसएमटी–मडगांव वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्रियों को परोसा जा रहा है. वहीं पश्चिम बंगाल का प्रसिद्ध व्यंजन मुर्गिर झोल 22302 एनजेपी–हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस में उपलब्ध है.

व्यंजन की पूरी जानकारी के लिए यहां क्लिक करें.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola