उत्तराखंड में आफत की बरसात, उफान पर अलकनंदा-मंदाकिनी नदियां, रुद्रप्रयाग में हाई अलर्ट

Updated:
विज्ञापन

देहरादून में लगातार बारिश के कारण सड़कों पर पानी भर गया, फोटो- एएनआई

उत्तराखंड में बारिश ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. रुद्रप्रयाग में अलकनंदा और मंदाकिनी नदियों का जलस्तर बढ़ने के बाद प्रशासन हाई अलर्ट पर है. लोगों को नदी किनारों से दूर रहने, गैरजरूरी यात्रा टालने और मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करने की सलाह दी गई है.

विज्ञापन

उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के कारण अलकनंदा और मंदाकिनी नदियों का जलस्तर काफी बढ़ गया है. हालात को देखते हुए रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी किया है. लोगों से नदी किनारे न जाने, सुरक्षित स्थानों पर रहने और मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करने को कहा गया है.

रुद्रप्रयाग में अलकनंदा और मंदाकिनी का जलस्तर बढ़ा नदी किनारे रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह देहरादून, चमोली और बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट आठ जिलों में येलो अलर्ट, गैरजरूरी यात्रा से बचने की अपील

नदी किनारे लगातार निगरानी

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह राजवार ने बताया कि चमोली और केदारनाथ जैसे ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी बारिश हुई है. इसका असर रुद्रप्रयाग की नदियों पर भी दिखाई दे रहा है. उन्होंने कहा कि मंदाकिनी नदी का जलस्तर फिलहाल चेतावनी के निशान से नीचे है. हालांकि, जलस्तर बढ़ने की स्थिति में नगर निकाय, पुलिस और आपदा प्रबंधन की टीमें लोगों को तुरंत सतर्क करेंगी. नदी किनारे के इलाकों पर लगातार नजर रखी जा रही है.

कई जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने देहरादून, चमोली और बागेश्वर जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. वहीं हरिद्वार, टिहरी, उत्तरकाशी, पौड़ी, पिथौरागढ़, चंपावत, नैनीताल और रुद्रप्रयाग में येलो अलर्ट घोषित किया गया है. कुछ स्थानों पर भारी बारिश के साथ बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की भी आशंका जताई गई है.

मुख्यमंत्री धामी ने की हालात की समीक्षा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास सचिव विनोद कुमार सुमन से फोन पर बात कर राज्य के अलग-अलग जिलों की स्थिति की जानकारी ली. सीएम धामी ने एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, जिला प्रशासन, पुलिस, अग्निशमन और स्वास्थ्य विभाग समेत सभी राहत एजेंसियों को पूरी तरह तैयार रहने का निर्देश दिया है.

पर्यटकों और स्थानीय लोगों के लिए सलाह

आपदा प्रबंधन विभाग ने स्थानीय लोगों और पर्यटकों से मौसम की चेतावनियों को गंभीरता से लेने की अपील की है. लोगों को गैरजरूरी यात्रा से बचने और जरूरी होने पर ही घर से निकलने की सलाह दी गई है. यात्रा शुरू करने से पहले मौसम का ताजा पूर्वानुमान और सड़कों की स्थिति जांचने को भी कहा गया है.

Also Read: दिल्ली में झमाझम बारिश, आरेंज अलर्ट जारी, जानें अगले 24 घंटे कैसा रहेगा मौसम


विज्ञापन
प्रीतीश सहाय

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola