दिल्ली में झमाझम बारिश, आरेंज अलर्ट जारी, जानें अगले 24 घंटे कैसा रहेगा मौसम

Updated:
विज्ञापन

दिल्ली में इंडिया गेट के पास झमाझम बारिश, फोटो- एएनआई

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

दिल्ली में गुरुवार को तेज बारिश हुई. मुनिरका और आउटर रिंग रोड समेत कई इलाकों में सड़कों पर पानी भर गया. जिसके कारण वाहनों की लंबी कतारें लग गईं. लोग कई लोग घंटों जाम में फंसे रहे. वहीं, मौमस विभाग ने अगले 24 घंटे में बारिश और तेज हवा की संभावना जताई है.

विज्ञापन

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कई हिस्सों में गुरुवार सुबह झमाझम बारिश हुई. बारिश से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिनभर गरज के साथ मध्यम से तेज बारिश की संभावना जताई है. मौसम को देखते हुए दिल्ली में आईएमडी ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. बारिश के दौरान कुछ इलाकों में तेज हवा चलने और जलभराव की स्थिति बनने की आशंका भी है.

विज्ञापन

मौसम ने अचानक ली करवट, भारी बारिश से सड़कों पर जमा पानी

दिल्ली में गुरुवार को मौसम ने अचानक करवट ली और महात्मा गांधी मार्ग समेत राजधानी के कई इलाकों में तेज बारिश शुरू हो गई. झमाझम बारिश से सड़कों पर पानी भर गया और यातायात की रफ्तार धीमी पड़ गई.

सड़कों पर रेंगती रही गाड़ियां

दिल्ली में तेज बारिश के बाद मुनिरका इलाके में जलभराव हो गया, जिससे आउटर रिंग रोड पर लंबा जाम लग गया. सड़क पर पानी जमा होने के कारण वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई और यात्रियों को काफी परेशानी हुई. कई वाहन काफी देर तक जाम में फंसे रहे.

अधिकतम तापमान 32 डिग्री रहने का अनुमान

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. यह सामान्य से 1.3 डिग्री कम है. दिन का अधिकतम तापमान करीब 32 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है.

बारिश से हवा की गुणवत्ता में सुधार

बारिश के कारण दिल्ली की हवा भी साफ हुई है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, सुबह नौ बजे शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक यानी एक्यूआई 84 दर्ज किया गया. यह संतोषजनक श्रेणी में आता है. शून्य से 50 तक एक्यूआई को अच्छा और 51 से 100 के बीच संतोषजनक माना जाता है.

यमुना का जलस्तर थोड़ा घटा

दिल्ली में पुराने रेलवे पुल के पास यमुना नदी का जलस्तर गुरुवार सुबह मामूली रूप से कम हुआ. सुबह नौ बजे जलस्तर 203.37 मीटर दर्ज किया गया. दिल्ली में यमुना का चेतावनी स्तर 204.50 मीटर और खतरे का निशान 205.33 मीटर है. अधिकारियों के अनुसार, फिलहाल बाढ़ की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है और जलस्तर में आगे भी कमी आने की उम्मीद है.

हथिनीकुंड बैराज से छोड़ा जा रहा 15 हजार क्यूसेक पानी

हथिनीकुंड बैराज से फिलहाल करीब 15 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है. सोमवार को बैराज से लगभग 69 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया था. बैराज से छोड़े गए पानी को दिल्ली पहुंचने में आमतौर पर 48 से 50 घंटे लगते हैं. पुराने रेलवे पुल को यमुना के बहाव और बाढ़ के खतरे पर नजर रखने के लिए अहम निगरानी केंद्र माना जाता है.

Also Read: 6 से 11 अगस्त तक कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, पूर्वी-पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत में बिगड़ेगा मौसम


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola