Uttarakhand 25th Anniversary: स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने उत्तराखंड को दिया 8260 करोड़ रुपये का तोहफा, कई परियोजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 09 Nov 2025 3:41 PM
उत्तराखंड में पीएम मोदी
Uttarakhand 25th Anniversary: उत्तराखंड आज अपना 25वां स्थापना दिवस मना रहा है. इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्य को खास दिन पर 8260 करोड़ रुपये का तोहफा दिया. उन्होंने विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. इस दौरान पीएम मोदी ने राज्य के विकास गति की जमकर तारीफ की.
Uttarakhand 25th Anniversary: उत्तराखंड में कई परियोजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक जनसभा को संबोधित किया. जिसमें उन्होंने कहा, “देवभूमि उत्तराखंड भारत के आध्यात्मिक जीवन की धड़कन है. गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ, बद्रीनाथ, जागेश्वर और आदि कैलाश. ऐसे तीर्थस्थल हमारी आस्था और भक्ति के प्रतीक हैं. हर साल लाखों श्रद्धालु इन पवित्र धामों की तीर्थ यात्रा पर आते हैं. उनकी यात्रा भक्ति का मार्ग खोलती है, साथ ही उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था में नई ऊर्जा का संचार भी करती है.”
पीएम मोदी ने इन परियोजनाओं का उद्घाटन किया
प्रधानमंत्री द्वारा उद्घाटन की गई परियोजनाएं पेयजल, सिंचाई, तकनीकी शिक्षा, ऊर्जा, शहरी विकास, खेल और कौशल विकास सहित कई प्रमुख क्षेत्रों से संबंधित हैं. इन परियोजनाओं में अमृत योजना के तहत 23 क्षेत्रों के लिए देहरादून जलापूर्ति कवरेज, पिथौरागढ़ जिले में विद्युत उपकेंद्र, सरकारी भवनों में सौर ऊर्जा संयंत्र, नैनीताल के हल्द्वानी स्टेडियम में एस्ट्रोटर्फ हॉकी मैदान आदि शामिल हैं.
पहले उत्तराखंड में 6 महीने में 4000 पर्यटक आते थे, आज प्रतिदिन 4000 आते हैं : पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “25 साल पहले, उत्तराखंड में 6 महीने में 4000 पर्यटक हवाई जहाज से आते थे. आज, उत्तराखंड में प्रतिदिन 4000 पर्यटक हवाई जहाज से आते हैं. पिछले 25 वर्षों में इंजीनियरिंग कॉलेजों की संख्या में 10 गुना वृद्धि हुई है. पहले, केवल 1 मेडिकल कॉलेज था; आज, 10 मेडिकल कॉलेज हैं.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










