UP Film City: यूपी में ‘फिल्म सिटी’ को लेकर तकरार जारी, अब महाराष्ट्र BJP अध्यक्ष ने कहा- मुंबई से इसे कोई दूर नहीं ले जा सकता

Updated at : 01 Dec 2020 5:51 PM (IST)
विज्ञापन
UP Film City: यूपी में ‘फिल्म सिटी’ को लेकर तकरार जारी, अब महाराष्ट्र BJP अध्यक्ष ने कहा- मुंबई से इसे कोई दूर नहीं ले जा सकता

Uttar Pradesh News, Mumbai, Bollywood News : उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) सरकार ने सूबे में फिल्म सिटी (UP Film City) बनाने को लेकर कल मुंबई में बड़ी मीटिंग करने जा रहे हैं.

विज्ञापन

Uttar Pradesh News, Mumbai, Bollywood News : उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) सरकार ने सूबे में फिल्म सिटी (UP Film City) बनाने को लेकर कल मुंबई में बड़ी मीटिंग करने जा रहे हैं. इस बॉलीवुड की कई हस्तियों के मौजूद रहने की उम्मीद की जा रही है. सीएम योगी के इस मीटिंग के पहले महाराष्ट्र के बीजेपी अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने बड़ा बयान दिया है.

महाराष्ट्र बीजेपी अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने मुंबई में सीएम योगी के बॉलीवुड हस्तियों से मीटिंग के पहले बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि सीएम योगी यहां फिल्म सिटी और इंडस्ट्री को दी जा रही सुविधाओं का अध्ययन करने के लिए आ रहे हैं, लेकिन कोई भी फिल्म सिटी और इसके ग्लैमर को मुंबई से दूर नहीं ले जा सकता है. इससे पहले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने सीएम योगी आदित्यनाथ को चुनौती कहा था कि यदि हिम्मत है तो वे फिल्म इंडस्ट्री को उत्तर प्रदेश में ले जाकर दिखाएं.

Also Read: Farmer Protest: दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन का कनाडा के पीएम ने किया सपोर्ट तो भारत ने दिया कुछ यूं जवाब

बता दें कि बता दें आज सीएम योगी आदित्यनाथ से बॉलीवुड के कई बड़े चेहरों, प्रोड्यूसर्स, स्टार्स के साथ मुलाकात करेंगे. गौरतलब है कि पिछले कुछ महीनों से बॉलीवुड विवादों में है. बिहार के अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से वॉलिवुड के उपर नेपोटिज्म का छिड़ा विवाद अब जांच के बीच ड्रग्स विवाद का रूप ले चुका है. सुशांत की मौत के बाद से कई बड़े फिल्मी सितारों पर ड्रग्स को लेकर गाज गिरी हुई है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola