US Tariffs: ट्रंप के टैरिफ बम से दुनिया तबाह! 25 प्रतिशत शुल्क पर संसद में क्या बोली मोदी सरकार
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 31 Jul 2025 4:54 PM
Piyush Goyal
US Tariffs: अमेरिकी राष्ट्रपति के टैरिफ बम से पूरी दुनिया तबाह हो चुकी है. उन्होंने बुधवार को भारत पर भी 25 प्रतिशत शुल्क लगाने की घोषणा की. ट्रंप की घोषणा पर गुरुवार को संसद में सरकार की ओर से केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने अपडेट दिया. उन्होंने कहा, "अमेरिकी टैरिफ के प्रभावों का आकलन कर रहे हैं, राष्ट्रीय हितों के लिए हर जरूरी कदम उठाएंगे."
US Tariffs: केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को लोकसभा में कहा कि अमेरिका द्वारा भारत पर लगाए गए 25 प्रतिशत आयात शुल्क (टैरिफ) के प्रभावों का आकलन किया जा रहा है. उन्होंने आगे कहा, राष्ट्रीय हितों को सुरक्षित करने और आगे बढ़ाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे. गोयल ने यह भी कहा कि मोदी सरकार किसानों, श्रमिकों, उद्यमियों, निर्यातकों, एमएसएमई तथा उद्योग जगत के सभी हितधारकों की रक्षा और संवर्धन को सर्वोच्च महत्व देती है.
#WATCH | US Tariffs | Union Minister of Commerce and Industry Piyush Goyal says, "…On 2nd April 2025, the US President issued an executive order on reciprocal tariffs…10% baseline duty in effect since 5th April 2025. With a 10% baseline tariff, a total of 26% tariff was… pic.twitter.com/f1aN8JHBt9
— ANI (@ANI) July 31, 2025
US Tariffs: अमेरिका के साथ टैरिफ मुद्दे पर चार बार हुई बात
गोयल ने सदन में दिए वक्तव्य में अमेरिका के साथ बातचीत के बारे में जानकारी दी और कहा कि दोनों पक्षों के बीच दिल्ली और वाशिंगटन में आमने-सामने की चार बैठकें हुईं तथा कई बार डिजिटल माध्यम से बातचीत हुई. गोयल ने कहा, ‘‘हालिया घटनाक्रम के प्रभावों का आकलन कर रहे हैं. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय सभी हितधारकों से संवाद कर उनके आकलन की जानकारी ले रहा है.’’
US Tariffs: भारत दुनिया की पांच सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश
गोयल ने इस बात पर जोर दिया, ‘‘एक दशक से भी कम समय में पांच कमजोर अर्थव्यवस्थाओं से निकलकर भारत प्रमुख अर्थव्यवस्था बन गया है. भारत दुनिया की पांच सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में एक है.’’ यह भी अपेक्षित है कि भारत कुछ ही वर्षों में तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा. गोयल ने कहा, ‘‘यूएई, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया के साथ व्यापार समझौते किए गए हैं. हम दूसरे देशों के साथ इसी तरह के समझौतों के लिए प्रतिबद्ध हैं.’’
ये भी पढ़ें: टैरिफ बम के बाद अमेरिका का अगला वार, 6 भारतीय कंपनियों पर लगाया आर्थिक प्रतिबंध
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










