ePaper

UP Vidhan Sabha Chunav 2022 : अखिलेश यादव के चुनावी गीत में कोरोना से निपटने को लेकर योगी सरकार पर तंज, देखें वीडियो

Updated at : 28 Jun 2021 12:02 PM (IST)
विज्ञापन
UP Vidhan Sabha Chunav 2022 : अखिलेश यादव के चुनावी गीत में कोरोना से निपटने को लेकर योगी सरकार पर तंज, देखें वीडियो

UP Vidhan Sabha Chunav 2022 : विधानसभा चुनाव को लेकर उत्तर प्रदेश की सरगर्मी तेज हो चली है. इस क्रम में सपा प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने 2 मिनट 19 सेकेंड का एक प्रचार वीडियो जारी किया है. इस वीडियो की बात करें तो इसका टैग लाइन है- सुख दुःख में साथ निभाया है.सुख दुःख में साथ निभाएंगे…

विज्ञापन

UP Vidhan Sabha Chunav 2022 : विधानसभा चुनाव को लेकर उत्तर प्रदेश की सरगर्मी तेज हो चली है. इस क्रम में सपा प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने 2 मिनट 19 सेकेंड का एक प्रचार वीडियो जारी किया है. इस वीडियो की बात करें तो इसका टैग लाइन है- सुख दुःख में साथ निभाया है.सुख दुःख में साथ निभाएंगे…

इस वीडियो पर गौर करें तो यह अखिलेश यादव जब मुख्यमंत्री थे, उस दौरान की कई योजनाओं को इसमें दर्शाया गया है. यही नहीं वीडियो में अप्रैल-मई के बीच प्रदेश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर के विनाशकारी प्रभावों के बीच यूपी की स्थिति पर तंज भी कसाने का का किया गया है.

https://twitter.com/yadavakhilesh/status/1409130750557962240

कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के बीच ऑक्सीजन रिफिल केंद्रों के बाहर कतारें, गंगा में तैरते शव, अस्पतालों के बाहर तड़पते लोगों को वीडियो में दिखाया गया है. यहां चर्चा कर दें कि समाजवादी पार्टी ने यूपी चुनाव के लिए किसी भी गठबंधन से इनकार किया है. एक निजी चैनल सये बात करते हुए अखिलेश यादव ने कहा है कि बड़ी पार्टियों के साथ मेरा अनुभव अच्छा नहीं है, मैं उनके साथ कोई गठबंधन नहीं करूंगा.

Also Read: UP Vidhan Sabha Chunav 2022 : मायावती को ओवैसी पसंद नहीं! प्रियंका गांधी जुलाई से उतरेंगी चुनावी रण में, अखिलेश यादव कैसे करेंगे यूपी में ‘खेला’
खेला होई का नारा

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान ममता बनर्जी का नारा ‘खेला होबे’ का भोजपुरी वर्जन इन दिनों उत्तर प्रदेश में खूब छाया हुआ है. प्रदेश में सपा नेताओं ने खेला होबे की तर्ज पर खेला होई का नारा दे दिया है.

यूपी और उत्तराखंड में अकेले चुनाव लड़ेगी बसपा : मायावती

बसपा प्रमुख मायावती ने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में ओवैसी की पार्टी एआइएमआइएम के साथ गठबंधन से इनकार कर दिया है. रविवार को उन्होंने दावा किया कि इन दोनों राज्यों में अगले साल होनेवाले विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी अकेले ही चुनाव लड़ेगी. बसपा प्रमुख ने ट्वीट किया कि मीडिया के एक न्यूज चैनल में शनिवार से यह खबर प्रसारित की जा रही है कि उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा आम चुनाव ओवैसी की पार्टी एआइएमआइएम और बीएसपी मिल कर लड़ेगी. यह खबर पूर्णतः गलत, भ्रामक व तथ्यहीन है. बसपा इसका जोरदार खंडन करती है. मायावती ने कहा कि पंजाब को छोड़ कर किसी भी राज्य में बसपा किसी भी पार्टी के साथ कोई गठबंधन करके नहीं लड़ेगी.

ओवैसी की पार्टी यूपी में 100 सीटों पर लड़ेगी चुनाव

असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआइएमआइएम ने यूपी में 2022 में होनेवाले विधानसभा चुनाव में 100 सीटों पर चुनाव लड़ने की रविवार को घोषणा की. ओवैसी ने कहा कि वे लोग ओम प्रकाश राजभर की अगुआई वाली सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी एवं छोटी पार्टियों के गठबंधन भागीदारी संकल्प मोर्चा के साथ मिल कर चुनाव लड़ेंगे.

Posted By : Amitabh Kumar

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola