Unlock 4.0 : 1 अक्टूबर से इस राज्य में खुलेंगे कॉलेज, जानें अनलॉक 4 को लेकर मोदी सरकार की क्या है तैयारी

unlock 4.0 guidelines, mall reopen, school in unlock 4.0 reopen, school kab khulega : देश में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच अनलॉक 4.0 की चर्चा तेज हो गयी है. इसको लेकर गृह मंत्रालय की तैयारियां भी जोरों पर है. गृह मंत्रालय अनलॉक 4 को लेकर जल्द ही नयी गाइडलाइन जारी कर सकती है. इस बीच कर्नाटक से खबर आ रही है कि वहां कॉलेज 1 अक्टूबर से खोले जाएंगे. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बुधवार को कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री और उच्च शिक्षा मंत्री डॉ अश्वथ नारायण सीएन ने ऐलान किया कि राज्य में आगामी 1 अक्टूबर से सभी कॉलेज दोबारा से शुरू होंगे.
School reopen news : देश में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच अनलॉक 4.0 की चर्चा तेज हो गयी है. इसको लेकर गृह मंत्रालय की तैयारियां भी जोरों पर है. गृह मंत्रालय अनलॉक 4 को लेकर जल्द ही नयी गाइडलाइन जारी कर सकती है. इस बीच कर्नाटक से खबर आ रही है कि वहां कॉलेज 1 अक्टूबर से खोले जाएंगे. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बुधवार को कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री और उच्च शिक्षा मंत्री डॉ अश्वथ नारायण सीएन ने ऐलान किया कि राज्य में आगामी 1 अक्टूबर से सभी कॉलेज दोबारा से शुरू होंगे.
हालांकि केंद्र सरकार की ओर से अभी तक स्कूल-कॉलेज खोले जाने को लेकर कोई खबर नहीं है. बताया जा रहा है कि अनलॉक 4.0 में भी स्कूल नहीं खोला जाएगा. वहीं पिछली बार की तुलना में इस बार मेट्रो और बाजार खोलने को लेकर छूट मिल सकती है.
डीएनए की रिपोर्ट के अनुसार केंद्रीय गृह मंत्रालय जल्द ही अनलॉक 4.0 को लेकर एसओपी जारी कर सकती है. मंत्रालय ने इसको लेकर तैयारी पूरी कर ली है. बताया जा रहा है कि मंत्रालय इस बार शर्तों के साथ मेट्रो खोलने की इजाजत दे सकती है. इसके अलावा, बाजार भी खोलने पर निर्देश जारी किया जा सकता है.
स्कूल खोलने पर संशय– गृह मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि स्कूल नहीं खोला जाएगा. हालांकि उच्च शिक्षा से जुड़े परीक्षा आयोजित करने की अनुमति दी जाएगी. शिक्षा विभाग अक्टूबर के बाद ही स्कूल खोलने पर कोई निर्णय लेगी. इसके पीछे कारण कोरोना के बढ़ते संक्रमण को माना जा रहा है.
इसलिए नहीं खुलेगें सिनेमा हॉल– एनडीटीवी ने आधिकारिक सूत्रों के हवाले से बताया कि सरकार अनलॉक 4.0 में सिनेमा हॉल को भी खोलने की तैयारी कर रही थी, लेकिन सरकार की जो शर्त थी, उसे हॉल मालिकों ने नहीं माना, जिसके कारण सिनेमा हॉल खोलने पर फैसला नहीं किया गया.
बार खोलने की भी तैयारी- समाचार एजेंसी पीटीआई ने आधिकारिक सूत्रों के हवाले से बताया कि बारों को भी अपने काउंटर पर शराब बेचने की अनुमति दी जा सकती है लेकिन यह इजाजत ग्राहकों द्वारा उसे घर लाने के लिए होगी. अब तक बारों को खुलने की अनुमति नहीं दी गयी है. अनलॉक 4 की जब शुरुआत होगी तब एक सितंबर से मेट्रो रेल सेवाओं को परिचालन की अनुमति दी जा सकती है. कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए मार्च में मेट्रो सेवाएं निलंबित कर दी गयी थी. इस महामारी की वजह से देश में अब तक 31 लाख से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं.
Posted By : Avinish kumar Mishra
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




