ePaper

बंद कमरा, झूमते अंकल! वायरल हुआ 'डांसिंग चचा' का फिल्मी अंदाज

Updated at : 30 Jun 2025 9:20 AM (IST)
विज्ञापन
Uncle Dance Viral Video

Uncle Dance Viral Video

Uncle Dance Viral Video: बंद कमरे में "टिप-टिप बरसा पानी" पर थिरकते डांसिंग अंकल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. अंकल के एनर्जेटिक मूव्स और फिल्मी अंदाज ने लोगों को खूब हंसाया और हैरान भी किया. नेटिजन्स ने कमेंट्स में तारीफों के साथ-साथ मजेदार चुटकियों की भी बौछार कर दी.

विज्ञापन

Uncle Dance Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में कब कौन छा जाए, कहा नहीं जा सकता. कभी किसी बच्ची का डांस वायरल होता है तो कभी किसी बुज़ुर्ग की मस्ती. इस बार चर्चा में हैं हमारे चहेते “डांसिंग अंकल”, जिन्होंने बंद कमरे में बॉलीवुड के आइकॉनिक गाने “टिप-टिप बरसा पानी” पर ऐसा डांस किया कि नेटिजन्स की हंसी रुकने का नाम नहीं ले रही.

वीडियो में दिखा ‘अंकल’ का जबरदस्त जोश

इस वायरल वीडियो में अंकल जी अकेले ही एक बंद कमरे में रवीना टंडन के मशहूर गाने पर कमर लचकाते, हाथ लहराते और एकदम फिल्मी अंदाज में नाचते नजर आ रहे हैं. उनकी एनर्जी देखकर लगता है जैसे खुद को 90 के दशक के सेट पर समझ बैठे हों. डांसिंग स्टाइल में कभी बॉलीवुड तड़का तो कभी अपनी खुद की मस्ती—अंकल ने हर मूव से लोगों का दिल जीत लिया.

देखें वीडियों

लोगों ने लिए मजे, किए मजेदार कमेंट

वीडियो को ट्विटर (अब X) पर @NazneenAkhtar23 नाम की यूजर ने शेयर किया है, जिसे खबर लिखे जाने तक हजारों बार देखा जा चुका है. कमेंट्स की बाढ़ सी आ गई है. एक यूजर ने लिखा, “अंकल, आप तो कटरीना को भी पीछे छोड़ देंगे!” दूसरे ने मजे लेते हुए कहा, “लगता है आंटी घर पर नहीं थीं, तभी मौका मिल गया.”

विज्ञापन
Ayush Raj Dwivedi

लेखक के बारे में

By Ayush Raj Dwivedi

आयुष डिजिटल पत्रकार हैं और इनको राजनीतिक खबरों को लिखना, वीडियो बनाना और रिसर्च करना पसंद है. इससे पहले इन्होंने न्यूज इंडिया 24*7 में बतौर कंटेन्ट राइटर और रिपोर्टर काम किया है. इनको बिहार यूपी और दिल्ली की राजनीति में विशेष रुचि है. आयुष को क्रिकेट बहुत पसंद है

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola