नींबू को लेकर विवाद बना हिंसा की वजह, उदयपुर में दो समुदायों के बीच झड़प

Updated:
विज्ञापन
Udaipur Violence dispute between 2 community on lemon

Udaipur Violence dispute between 2 community on lemon

Udaipur Violence: उदयपुर में नीबूं को लेकर दो युवकों के बीच लड़ाई हुई. लड़ाई इतनी बढ़ गई कि इसने हिंसा का रूप ले लिया. एक विशेष समुदाय के कुछ लोगों ने रास्ते पर खड़े ठेलों पर पथराव किया और उन्हें आग लगा दिया.

विज्ञापन

Udaipur Violence: उदयपुर के धानमंडी थाना इलाके से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां दो युवकों के बीच नीबूं को लेकर शुरू हुए झगड़ा विवाद में बदल गया. धीरे-धीरे यह विवाद बढ़ा और हिंसा का रूप ले लिया.

जानकारी के मुताबिक, यह मुद्दा इतना गर्म हो गया कि एक समुदाय के कुछ युवकों ने सब्जी बेचने वाले पर तलवार से हमला कर दिया, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया. साथ ही आसपास खड़े ठेलों पर पथराव किया और कुछ ठेलों को आग लगा दी, जिससे इलाके में भगदड़ मच गई. जैसे ही पुलिस को घटना की सूचना मिली, वह घटना स्थल पर पहुंचे और स्थिति को काबू किया. घायल सब्जी विक्रेता को जल्द से जल्द एमबी अस्पताल भर्ती करवाया गया.

जैसे ही इस घटना की खबर फैली, वैसे ही दूसरे विशेष धर्म समुदाय के लोग बड़ी संख्या में घटना स्थल पर पहुंचे और प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. साथ ही इस घटना में शामिल लोगों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे. पुलिस ने किसी तरह स्थिति को संभाला और लोगों को वहां से वापस भेजा. पुलिस अभी घटना की जांच करने में जुटी हुई है. इलाके के सीसीटीवी की जांच करने पर देखा गया कि आरोपी युवक हमले के समय एक गली से आ-जा रहा है और उसके हाथों में हथियार है.

पुलिस द्वारा सख्त कार्रवाई का आश्वासन देने के बावजूद इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है. प्रशासन द्वारा लगातार लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की जा रही है. साथ ही इलाके में पुलिस बलों को भी निगरानी रखने के लिए तैनात किया गया है.

यह भी पढ़े: भारत-पाक सीजफायर के बाद शहबाज शरीफ का बड़ा बयान, भारत ने किया खारिज |India Pakistan Ceasefire

यह भी पढ़े: आधा भारत नहीं जानता S-400 की एक मिसाइल दागने में कितना लगता है खर्च, कीमत जानकर खिसक जाएगी जमीन|S-400 Air Defense System India:

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola