जल्द उत्तराखंड में लागू होगा UCC ? सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अमित शाह से की मुलाकात
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 04 Jul 2023 8:11 AM
न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) रंजना प्रकाश देसाई ने पिछले दिनों UCC को लेकर जानकारी दी. उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के लिए प्रस्तावित समान नागरिक संहिता (यूसीसी) का मसौदा तैयार हो चुका है और इसे जल्द ही राज्य सरकार को सौंपने का काम किया जाएगा.
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार देर रात दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को आज से शुरू हो रही कांवड़ यात्रा से जुड़ी तैयारियों और जोशीमठ में किये जा रहे पुनर्वास कार्यों की जानकारी दी. इस मुलाकात को लेकर कई तरह के कयास लगाये जा रहे हैं. आपको बता दें कि उत्तराखंड में समान नागरिकता कानून (UCC) का ड्राफ्ट तैयार होने के बाद सीएम धामी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से पहली बार मुलाकात की है.
खबरों की मानें तो समान नागरिकता कानून को लागू करने और कैबिनेट विस्तार को लेकर सीएम धामी ने गृह मंत्री से बात की है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथा सीएम धामी की मुलाकात उनके आवास पर हुई. दोनों नेताओं के बीच उत्तराखंड के कई मामलों को लेकर चर्चा हुई. इधर, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को नई दिल्ली में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से भी मुलाकात की. उन्होंने केंद्रीय मंत्री से सौंग बांध पेयजल परियोजना के लिए भारत सरकार से विशेष सहायता के तहत 1774 करोड़ की धनराशि उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है. मुलाकात के दौरान केंद्रीय मंत्री ने धामी को हर संभव सहयोग के प्रति आश्वस्त किया.
Also Read: उत्तराखंड में जोशीमठ के बाद दरकने लगा उत्तरकाशी, क्रैक हुईं 30 घरों की दीवारें
आपको बता दें कि यूनिफॉर्म सिविल कोड यानी UCC की चर्चा इन दिनों पूरे देश में चल रही है. मामले पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बयान पिछले दिनों आया. उन्होंने कहा है कि सरकार बनने के बाद हमने सबसे पहला फैसला ही समान नागरिक सहिंता का लिया था. इसके लिए हमने कमेटी का गठन किया जिसमें लगभग 2 लाख 20 हजार से ज्यादा लोगों से बात कर कमेटी ने अपना संकलन किया है. हम इसे जल्द लागू करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं.
प्रदेशवासियों से किए गए वादे के अनुरूप आज 30 जून को समान नागरिक संहिता का ड्राफ्ट तैयार करने हेतु बनाई गई समिति ने अपना कार्य पूरा कर लिया है। जल्द ही देवभूमि उत्तराखण्ड में #UniformCivilCode लागू किया जाएगा।
जय हिन्द, जय उत्तराखण्ड !
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) June 30, 2023
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने ट्विटर वॉल पर लिखा कि प्रदेशवासियों से किये गये वादे के अनुरूप आज 30 जून को समान नागरिक संहिता का ड्राफ्ट तैयार करने हेतु बनायी यी समिति ने अपना कार्य पूरा कर लिया है…जल्द ही देवभूमि उत्तराखण्ड में #UniformCivilCode लागू किया जाएगा…जय हिन्द, जय उत्तराखण्ड!
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










