ePaper

दक्षिणी कश्मीर में आसमान तले रह रहे दो बच्चों की ठंड से मौत, प्रशासन ने दी ये सफाई

Updated at : 19 Jan 2021 5:37 PM (IST)
विज्ञापन
दक्षिणी कश्मीर में आसमान तले रह रहे दो बच्चों की ठंड से मौत, प्रशासन ने दी ये सफाई

Two children died due to cold in south Kashmir, kashmir news : कश्मीर घाटी में ठंड से दो मौतों की खबर आई है. दक्षिणी कश्मीर के कुलगाम के देवसर इलाके में ठंड के कारण बक्करवाल समुदाय के दो बच्चों की मौत हो गई. दोनों भाई-बहन परिवार के साथ खुले आसमान के नीचे में टेंट में रह रहे थे. इनकी पहचान साहिल जुबेर (10) और शाजिया जान (6) के रूप में हुई है.

विज्ञापन

जम्मू: कश्मीर घाटी में ठंड से दो मौतों की खबर आई है. दक्षिणी कश्मीर के कुलगाम के देवसर इलाके में ठंड के कारण बक्करवाल समुदाय के दो बच्चों की मौत हो गई. दोनों भाई-बहन परिवार के साथ खुले आसमान के नीचे में टेंट में रह रहे थे. इनकी पहचान साहिल जुबेर (10) और शाजिया जान (6) के रूप में हुई है.

देवसर इलाके में टेंट में रह रहे साहिल की गत शनिवार को मौत हो गई थी, जबकि बीती रात शाजिया की अचानक तबीयत बिगड़ गई. चिकित्सा के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया. इस हादसे के बाद तहसीलदार देवसर अब्दुल रशीद ने बताया कि परिवार को निकटतम स्कूल में रहने के लिए बोला गया था, लेकिन वे नहीं माने और टेंट में रह रहे थे. कश्मीर के अधिकतर जिलों में दिन के तापमान में सुधार हुआ है. लेकिन रात्रि के न्यूनतम तापमान में गिरावट जारी है. लगभग सभी हिस्सों में रात का पारा शून्य डिग्री से नीचे चल रहा है. डल झील सहित अन्य जलस्थल जमे हुए हैं. श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से 3.4 डिग्री चढ़कर 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. कारगिल में दिन का तापमान भी शून्य से नीचे माइनस 3.8 डिग्री सेल्सियस चल रहा है.

Also Read: प्राइवेसी की चिंता है तो डिलीट कर दें Whatsapp, न्यू प्राइवेसी पॉलिसी पर दिल्ली हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी

जम्मू में सुबह की शुरुआत हल्के कोहरे के साथ हुई. लेकिन दिन चढ़ने के साथ मौसम साफ हो गया. धूप में कुछ राहत मिल रही है, लेकिन भीतर कमरों में अभी ठिठुरन परेशान कर रही है. जम्मू में दिन का तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री चढ़कर 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

Posted By : Rajneesh Anand

विज्ञापन
संवाद न्यूज

लेखक के बारे में

By संवाद न्यूज

संवाद न्यूज is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola