Tripura Elections 2023: 45 उम्मीदवार करोड़पति, 41 के खिलाफ आपराधिक मामले, उपमुख्यमंत्री सबसे धनी

Updated:
विज्ञापन
Tripura Elections 2023: 45 उम्मीदवार करोड़पति, 41 के खिलाफ आपराधिक मामले, उपमुख्यमंत्री सबसे धनी

एडीआर रिपोर्ट के मुताबिक इन करोड़पति उम्मीदवारों में सबसे ज्यादा 17 सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के हैं. इसके बाद टिपरा मोथा के नौ उम्मीदवार जबकि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के सात उम्मीदवार करोड़पति हैं.

विज्ञापन

Tripura Elections 2023: त्रिपुरा में 16 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव में भाग्य आजमा रहे कुल 259 उम्मीदवारों में से 45 उम्मीदवार करोड़पति हैं. एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) ने रिपोर्ट में यह जानकारी दी है.

सबसे अधिक करोड़पति उम्मीदवार भाजपा के

एडीआर रिपोर्ट के मुताबिक इन करोड़पति उम्मीदवारों में सबसे ज्यादा 17 सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के हैं. इसके बाद टिपरा मोथा के नौ उम्मीदवार जबकि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के सात उम्मीदवार करोड़पति हैं. एडीआर की रिपोर्ट के अनुसार कांग्रेस के छह उम्मीदवार करोड़पति हैं, तृणमूल कांग्रेस के चार और दो निर्दलीय उम्मीदवार भी करोड़पति हैं.

त्रिपुरा के उपमुख्यमंत्री जिष्णु देव वर्मा सबसे धनी उम्मीदवार

चारीलम निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे त्रिपुरा के उपमुख्यमंत्री जिष्णु देव वर्मा, 15.58 करोड़ की चल और अचल संपत्ति के साथ सबसे धनी उम्मीदवार हैं. मुख्यमंत्री डॉक्टर माणिक साहा 13.90 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ दूसरे सबसे धनी उम्मीदवार हैं. माणिक साहा टाउन बारदोवली सीट से चुनाव लड़ रहे हैं.

Also Read: Tripura Election 2023: त्रिपुरा के CM का डोर-टू-डोर अभियान, बोले- 50 से ज्यादा सीटें जीतेगी BJP

टिपरा मोथा के अभिजीत सरकार तीसरे सबसे धनी उम्मीदवार

इस चुनाव में टिपरा मोथा के अभिजीत सरकार तीसरे सबसे धनी उम्मीदवार हैं जिनकी कुल संपत्ति 12.57 करोड़ रुपये है. कुल 55 उम्मीदवारों को मैदान में उतारने वाली भाजपा के उम्मीदवारों की औसत संपत्ति भी सबसे अधिक 1.86 करोड़ रुपये है.

कांग्रेस उम्मीदवार चयन भट्टाचार्य पर भारी कर्ज

धर्मनगर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार चयन भट्टाचार्य पर सबसे अधिक 3.07 करोड़ रुपये की देनदारी है. एडीआर के राज्य समन्वयक ने कहा, आगामी चुनावों के कुल उम्मीदवारों में से 41 (16 प्रतिशत) उम्मीदवारों ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले होने की जानकारी दी है. जबकि 2018 के चुनावों में 297 उम्मीदवारों में से 22 (7 प्रतिशत) उम्मीदवारों ने आपराधिक मामलों की घोषणा की थी.

कांग्रेस उम्मीदवारों के खिलाफ सबसे अधिक आपराधिक मामले

रिपोर्ट के अनुसार कांग्रेस के 13 उम्मीदवारों में से सात (54 प्रतिशत) पर आपराधिक मामले हैं जबकि भाजपा के 55 में से नौ उम्मीदवारों पर आपराधिक मामले हैं. वाम मोर्चा के 43 उम्मीदवारों में से नौ (16 प्रतिशत) पर आपराधिक मामले दर्ज हैं. आठ उम्मीदवारों ने खुद पर हत्या के प्रयास से संबंधित मामलों के दर्ज होने की जानकारी दी है.

9 उम्मीदवार केवल पांचवीं पास, 65 स्नातक

एडीआर की रिपोर्ट के मुताबिक कुल 259 उम्मीदवारों में से 65 स्नातक हैं, 55 उम्मीदवार 12वीं कक्षा उत्तीर्ण हैं और 39 उम्मीदवार 10वीं कक्षा उत्तीर्ण हैं. इसके अलावा 36 उम्मीदवारों ने कक्षा आठवीं तक पढ़ाई की है जबकि नौ उम्मीदवार केवल कक्षा पांच तक ही पढ़े हैं.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola