Rail Rakshak Dal: देश में बढ़ती रेल दुर्घटनाओं के बीच रेलवे ने बनाया रेल रक्षक दल, रेस्क्यू ऑपरेशन में एक्सपर्ट

Updated:
विज्ञापन

Train Accident

Rail Rakshak Dal: देश भर में बढ़ती रेल दुर्घटनाओं के बीच भारतीय रेलवे ने पहली बार रेल रक्षक दल का गठन किया है.

विज्ञापन

Rail Rakshak Dal: भारतीय रेलवे से बढ़ती रेल दुर्घटनाओं को देखते हुए रेल रक्षक दल का गठन किया है. पायलट प्रोजेक्ट के तहत भारतीय रेलवे ने उत्तर पश्चिमी रेलवे (NWR) जोन में इस पहल की शुरुआत की है. रेल रक्षक दल दुर्घटना स्थल पर तुरंत पहुंचने और बचाव कार्य करने में सक्षम है.

पहली बार आरपीएफ को बचाव प्रक्रिया में किया जा रहा शामिल

उत्तर पश्चिम रेलवे के आईजी आरपीएफ ज्योति कुमार सतीजा ने कहा, यह हमारे लिए गर्व की बात है कि हमारे रेल मंत्री ने किसी भी दुर्घटना के दौरान बचाव में त्वरित प्रतिक्रिया के लिए यह पहल की है. पायलट प्रोजेक्ट के तहत उत्तर पश्चिम रेलवे को यह जिम्मेदारी दी गई है. यह पहली बार है कि आरपीएफ को बचाव प्रक्रिया में शामिल किया जा रहा है.

रेल परिचालन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरा रेल प्रशासन सतर्क: वैष्णव

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को कहा कि रेल परिचालन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरा रेल प्रशासन सतर्क और ‘तोड़फोड़’ की किसी भी संभावित कोशिश को रोकने के लिए राज्यों के साथ मिलकर काम कर रहा है. उन्होंने यह भी कहा कि रेल दुर्घटना कराने की साजिश रचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. वैष्णव ने कहा कि सरकार सुरक्षा खतरों को अत्यंत गंभीरता से ले रही है. उन्होंने कहा, जो भी कोई ऐसी दुर्घटना कराने की कोशिश करेगा , उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी. यह हमारा संकल्प है.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola