Today News Wrap: कांग्रेस की तीन दिवसीय मीटिंग आज से होगी शुरू, पढ़ें सुबह की बड़ी खबरें
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 07 Jan 2024 7:49 AM
Today News Wrap
Today News Wrap- कांग्रेस की तीन दिवसीय मीटिंग आज से शुरू होने वाली है. अरविंद केजरीवाल गुजरात दौरे पर जाने वाले हैं. वे कई कार्यक्रम में शिरकत करेंगे. देश-दुनिया की बड़ी खबरें पढ़ें यहां
सात जनवरी 2024 की बड़ी खबरें
-
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गुजरात दौरे पर जाने वाले हैं.
-
लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चुनाव आयोग की टीमें राज्यों का दौरा शुरू करने वालीं हैं.
-
बांग्लादेश में कड़ी सुरक्षा के बीच राष्ट्रीय चुनाव के लिए मतदान आज होने हैं. विपक्षी दल बहिष्कार कर रहे हैं.
-
उत्तर प्रदेश के सरकारी बसों में 22 जनवरी तक राम भजन चलेंगे.
-
कांग्रेस की तीन दिवसीय मीटिंग आज से शुरू होगी. INDIA गठबंधन के साथ सीट शेयरिंग पर चर्चा हो सकती है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 जनवरी को धनबाद आ सकते हैं. सूत्रों के अनुसार, इस दिन प्रधानमंत्री धनबाद के सिंदरी स्थित उर्वरक कारखाना हर्ल का उद्घाटन करेंगे. बता दें कि सिंदरी में स्थित उर्वरक कारखाना 31 दिसंबर 2002 को बंद हो गया था. बाद में यहां गैस आधारित उर्वरक कारखाने का निर्माण कराया गया है. विस्तृत खबर
बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा के प्रभारी जेल अधीक्षक सह रांची के एडीएम नक्सल रामवृक्ष राम और जेल के आइजी उमाशंकर सिंह ने यह माना है कि जेल में बंद योगेंद्र तिवारी ने प्रभात खबर के प्रधान संपादक आशुतोष चतुर्वेदी को जेल के लैंड लाइन से फोन कर धमकी/चेतावनी दी. मामले में जेल आइजी ने जेलर प्रमोद कुमार, मुख्य उच्च कक्षपाल अवधेश सिंह और कंप्यूटर ऑपरेटर पवन कुमार को पांच दिसंबर को निलंबित कर दिया. लेकिन योगेंद्र तिवारी के खिलाफ कोई और ठोस कार्रवाई अब तक नहीं की. जेल अधीक्षक ने 31 दिसंबर 2023 को खेलगांव थाना को प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया था. विस्तृत खबर
उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. मौसम विभाग के अनुसार अभी कुछ दिनों तक ठंड से राहत मिलने वाली नहीं है. जम्मू-कश्मीर में जहां न्यूनतम तापमान शून्य से चार डिग्री सेल्सियस तक नीचे चला गया है, वहीं दिल्ली में सर्दी का सितम जारी है. झारखंड में शुक्रवार को हुई बारिश से ठंड बढ़ गई है. नोएडा में ठंड को देखते हुए स्कूल में छुट्टी को बढ़ा दी गई है. तो आइये देखें देश के प्रमुख राज्यों में मौसम का हाल कैसा है. विस्तृत खबर
नये साल में ISRO ने इतिहास रच दिया है. भारत का आदित्य (Aditya) यान सूर्य के L1 पॉइंट पर पहुंच गया है. बीते साल 2 सितंबर को भारत की जमीन से सूर्य के एल 1 पॉइंट पर पहुंचने का मिशन कामयाब हो गया है. आदित्य एल1 यान आज यानी शनिवार को पृथ्वी से करीब 15 लाख किलोमीटर दूर कक्षा में स्थापित हो गया है. एल1 प्वाइंट के चारों ओर प्रभामंडल कक्षा में उपग्रह से सूर्य को निरंतर देखा जा सकता है. इससे सौर गतिविधियों के साथ-साथ अंतरिक्ष मौसम पर इसके प्रभाव का अध्ययन करने में अधिक लाभ मिलेगा. विस्तृत खबर
आज तारीख है 7 जनवरी 2024 दिन रविवार और आप अपना दैनिक राशिफल जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं. विस्तृत खबर
इंडिया गठबंधन के बीच सीटों के बटवारे में हो रही देरी पर जदयू ने अपने तेवर कड़े किये हैं. पार्टी ने कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और जदयू की शुरू से राय रही है कि सीटों का बटवारा जल्द से जल्द हो जाये. पिछले साल 23 जून को पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पहल पर गैर भाजपा दलों की बैठक हुई थी. इस बैठक में एकजूटता और भाजपा के खिलाफ वन टू वन चुनाव लड़ने की सैद्धांतिक सहमति बनी थी. इसके बाद अभी तक वहीं स्थिति बनी हुई है. विस्तृत खबर
मध्य प्रदेश के भोपाल में एक बालगृह से 26 लड़कियों के लापता होने की खबर ने तहलका मचा दिया. दिनभर पुलिस प्रशासन जांच में जुटी रही है. लेकिन अब बच्चियों को लेकर अच्छी खबर आ रही है. बताया जा रहा सभी सुरक्षित हैं. सभी 26 बच्चियों के सुरक्षित होने की खबर खुद राज्य के नये मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दी है. विस्तृत खबर
यूपी में हरदोई के हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र पुलिस में कॉन्स्टेबल भर्ती की तैयारी कर रही युवती को कोचिंग से घर जाते वक्त एक गांव निवासी युवक अपने मकान पर ले गया. यहां अपने साथियों के साथ युवती से सामूहिक दुष्कर्म करने का प्रयास किया. कुछ देर बाद युवती को घर में बंद कर बाहर से ताला डालकर चला गया. इस बीच युवती अपने आप को किसी तरह बचाते हुए घर की सीढ़ी के सहारे मकान की दूसरी मंजिल पर पहुंचकर वहां से छलांग लगा दी. विस्तृत खबर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










