Aaj Ka Rashifal,7 जनवरी 2024: मेष, तुला, कुंभ समेत इन राशियों के लिए दिन रहेगा शुभ, पढ़े अपना आज का राशिफल

Published by : Shaurya Punj Updated At : 07 Jan 2024 6:30 AM

विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal, 7 जनवरी 2024: मेष से मीन तक के राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें.

विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal, 7 जनवरी 2024

आज तारीख है 7 जनवरी 2024 दिन रविवार और आप अपना दैनिक राशिफल  जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं.

देखें आज का राशिफल

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
एकदम से बहुत सारे काम का दबाव आ सकता हैं. इससे उठापठक की स्थिति बनी रहेगी और काम में उलझ कर रह जाएंगे. अपनी प्राथमिकता को निर्धारित कर लेंगे तो बेहतर रहेगा.कारोबारी नए अनुबंध होंगे. नई योजना बनेगी. मान-सम्मान मिलेगा. वाणी पर नियंत्रण रखें. स्त्री कष्ट संभव. कलह से बचें. कार्य में सफलता, शत्रु पराजित होंगे. विवेक से कार्य बनेंगे.

लकी नंबर : 4

लकी कलर : भूरा

Also Read: Aaj Ka Rashifal: मेष राशि वालों के शादीशुदा जीवन में उतार-चढ़ाव बना रहेगा, जानें 7 जनवरी 2023 का राशिफल

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
कोई चीज़ बार-बार सोचने पर मजबूर करेगी. इसको लेकर मानसिक तनाव रहने की प्रबल संभावना हैं. ऐसे में बुद्धिमता और धैर्य से काम नही लिया गया तो स्थिति संभलने की बजाए और बिगड़ जाएगी.बेचैनी रहेगी. स्वास्थ्य कमजोर रहेगा. जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा. राजकीय बाधा दूर होगी. नेत्र पीड़ा की संभावना. धनलाभ एवं बुद्धि लाभ होगा. शत्रु से परेशान होंगे. अपमान होने की संभावना.

 लकी नंबर: 2

लकी कलर : ग्रे

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
बैंक से लोन मिलने में जो समस्या सामने आ रही थी वह आज के दिन सुलझ सकती हैं. रुका हुआ धन भी वापस आ सकता हैं. आज का दिन आपके आर्थिक जीवन के लिए शुभ संकेत लेकर आया हैं.लेनदारी वसूल होगी. व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी. लाभ के अवसर प्राप्त होंगे. शत्रु भय रहेगा. व्यापार-व्यवसाय में ग्राहकी अच्छी रहेगी. नौकरी में कार्य व्यवहार, ईमानदारी की प्रशंसा होगी.

लकी नंबर: 5

 लकी कलर : मैरून

कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
अहंकार को काबू में रखने की आवश्यकता हैं अन्यथा कुछ अप्रत्याशित घटित हो सकता हैं. आपका अपने भाई-बहनों के साथ संबंध भी बिगड़ सकता हैं तथा मन में कटुता का भाव आ सकता हैं.वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें. झंझटों में न पड़ें. आगे बढ़ने के मार्ग मिलने की संभावना. शत्रु पराजित होंगे. लाभ होगा. स्वास्थ्य ठीक न हो.

लकी नंबर : 3

 लकी कलर : आसमानी

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान कर सकते हैं. रिश्तों में गहरापन आएगा. आज के दिन उनके साथ बैठकर भविष्य की रणनीति भी बनायी जा सकती हैं जो दोनों के लिए कारगार सिद्ध होगी.लेन-देन में सावधानी रखें. पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा. विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा. शत्रु पर विजय, हर्ष के समाचार मिलने की संभावना. कुसंग से हानि.

 लकी नंबर : 9

 लकी कलर : संतरी

Also Read: Aaj Ka Rashifal: सिंह राशि वालों को काम टालने से बचना चाहिए, जानें 7 जनवरी 2024 का राशिफल

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
यदि आप सिंगल हैं तो आज के दिन किसी सोशल मीडिया के दोस्त के द्वारा दिल की बात कही जा सकती हैं. आप भी इसको लेकर सकारात्मक रुख रखेंगे व रिश्तो में मजबूती आएगी.रोजगार में वृद्धि होगी. व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी. परिवार की चिंता रहेगी. लाभ होगा. अस्वस्थता का अनुभव करेंगे. चिंता से मुक्ति नहीं मिलेगी. शत्रु दबे रहेंगे.

लकी नंबर : 7

 लकी कलर : हरा

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
परिवार के सामने एक अलग पहचान बनेगी जो आपके लिए भी लाभदायक सिद्ध होगी. हालांकि कुछ बातों को लेकर नकारात्मक रवैया रह सकता है लेकिन बुद्धिमता का परिचय दिया जाएगा.यात्रा सफल रहेगी. विवाद न करें. लेन-देन में सावधानी रखें. कानूनी बाधा दूर होगी. देव दर्शन होंगे. राज्य से लाभ होने की संभावना. मातृपक्ष की चिंता. वाहन-मशीनरी का प्रयोग सावधानी से करें.

लकी नंबर: 8

 लकी कलर : श्वेत

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
काम में सीनियर्स से बहुत जमेगी जिससे आपको अपने ऑफिस के काम में भी बहुत सहायता मिलेगी. आगे के लिए मार्गदर्शन भी मिलेगा जो भविष्य के लिए सहायक होगा.भय, पीड़ा व भ्रम की स्थिति बन सकती है. व्यर्थ भागदौड़ होगी. भय-पीड़ा, मानसिक कष्ट की संभावना. लाभ तथा पराक्रम ठीक रहेगा. दु:समाचार प्राप्त होंगे.

लकी नंबर : 1

 लकी कलर : स्लेटी

धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन जीवन में सुख देने वाला होगा तथा ज्यादातर समय अपने परिवार के सदस्यों के साथ व्यतीत होगा. घर में आपको लेकर एक सकारात्मक छवि का निर्माण होगा जो आपके लिए सहायक सिद्ध होगी.आकस्मिक व्यय से तनाव रहेगा. अपेक्षाकृत कार्यों में विलंब होगा. विवेक से कार्य करें. स्थानीय धर्मस्थल की परिवार के साथ यात्रा होगी. पार्टनर से मतभेद समाप्त होगा.

लकी नंबर : 6

 लकी कलर : केसरी

Also Read: Aaj Ka Rashifal: धनु राशि वाले करियर में बदलाव लाएंगे, जानें 7 जनवरी 2024 का राशिफल

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

व्यापार के मामलों को लेकर सतर्कता बरते क्योंकि किसी अपने के द्वारा ही उसमे परेशानी कड़ी करने के भरपूर प्रयास किया जाएगा. ऐसे में किसी भी नुकसान से बचने के लिए पहले से ही सावधान रहेंगे तो बेहतर रहेगा.स्वास्थ्य कमजोर रहेगा. भागदौड़ रहेगी. भूमि व भवन संबंधी योजना बनेगी. उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे. धनागम सुस्त रहेगा. कार्य के प्रति अनमनापन रहेगा.

लकी नंबर: 4
 लकी कलर : नीला

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
दिन में बेचैनी का भाव रह सकता हैं तथा स्वभाव में भी चिढ़चिढ़ापन हावी रहेगा लेकिन दोपहर होते-होते इसमें बदलाव देखने को मिलेगा. किसी से आकस्मिक खुशी मिलेगी जिससे मन शांत होगा.आय में वृद्धि होगी. शुभ समाचार प्राप्त होंगे. पुराने मित्र व संबंधी मिलेंगे. स्वास्थ्य कमजोर रहेगा. विरोध की संभावना, धनहानि, गृहस्‍थी में कलह, रहेगा.

लकी नंबर : 8

 लकी कलर: पीला

मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज के दिन स्वास्थ्य समस्याओं से जूझना पड़ सकता हैं. हालाँकि दृढ-इच्छा शक्ति से आप इसे मात दे सकते हैं. परिवार के किसी और सदस्य की तबियत भी खराब रह सकती हैं.जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी. घर-बाहर अशांति रह सकती है. प्रयास सफल रहेंगे. यात्रा के योग बनेंगे. कुछ कष्ट होने की संभावना. लाभ के योग बनेंगे.

 लकी नंबर : 1

लकी कलर : गुलाबी

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola