Today News Wrap: पीएम मोदी आज धनुषकोडि के कोंदडारामस्वामी मंदिर में पूजा करेंगे, पढ़ें सुबह की बड़ी खबरें
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 21 Jan 2024 7:25 AM
Today News Wrap
Today News Wrap- रामलला प्राण प्रतिष्ठा के पांचवें दिन यानी आज स्थापित देवताओं का दैनिक पूजन होगा. ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’असम से अरुणाचल प्रदेश में प्रवेश कर चुकी है. यहां पढ़ें सुबह की बड़ी खबरें
21 जनवरी 2024 की बड़ी खबरें
-
21 जनवरी यानी रविवार को घने कोहरे के कारण देश के विभिन्न हिस्सों से दिल्ली आने वाली 11 ट्रेनें देरी से चल रही हैं. इसकी लिस्ट रेलवे की ओर से जारी की गई है. यहां पढ़ें सुबह की बड़ी खबरें
-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी धनुषकोडि के कोंदडारामस्वामी मंदिर में दर्शन और पूजा आज करने वाले हैं. इसके बाद वे अरिचल मुनाई भी जाएंगे.
-
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में पार्टी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ असम से अरुणाचल प्रदेश में दाखिल हो चुकी है. पापुम पारे जिले में गुमटो चेकगेट पर कांग्रेस की अरुणाचल प्रदेश इकाई के अध्यक्ष नबाम तुकी ने राहुल गांधी का स्वागत किया.
-
श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा के पांवें दिन रविवार 21 जनवरी को को स्थापित देवताओं का दैनिक पूजन होगा. इसके बाद हवन, पारायण, आदि कार्य होंगे.
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सात अधिकारियों की टीम शनिवार को दोपहर एक बजे सीएम का बयान लेने के लिए कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास पहुंची. मुख्यमंत्री से दोपहर दो बजे पूछताछ शुरू हुई, जो रात करीब आठ बजे तक चली. इडी के अधिकारी कैमरे सहित अन्य तकनीकी सुविधाओं से लैस थे. इडी के अधिकारियों ने कैमरे की निगरानी में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का बयान लिया. विस्तृत खबर
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजद कोटे के कई मंत्रियों के विभाग बदल दिये हैं. जिन नेताओं के विभाग बदले गए हैं उनमें प्रो. चंद्रशेखर, आलोक कुमार मेहता और ललित कुमार यादव शामिल हैं. कैबिनेट बदलाव की यह जानकारी कैबिनेट सचिवालय विभाग की ओर से शनिवार देर शाम अधिसूचना के माध्यम से जारी की गई है. विस्तृत खबर
श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा के पांचवें दिन रविवार 21 जनवरी को स्थापित देवताओं का दैनिक पूजन होगा. इसके बाद हवन, पारायण, आदि कार्य होंगे. विस्तृत खबर
राजधानी रांची के हिनू स्थित इडी कार्यालय से लेकर सीएम आवास तक शनिवार को गहमागहमी थी. ईडी ऑफिस और सीएम आवास पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम थे. झारखंड के राजनीतिक गलियारे में कौतूहल था. दिन के एक बजे इडी के अधिकारी सीएम आवास पहुंचे. भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच ईडी अधिकारी सीएम आवास के अंदर गये. विस्तृत खबर
भारत ने अंडर-19 वर्ल्ड कप 2024 में शानदार आगाज किया है. भारत ने अपने पहले मुकाबले में बांग्लादेश को 84 रनों से हरा दिया है. बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज आदर्श सिंह और कप्तान उदय सहारण के अर्धशतकों और बाएं हाथ के स्पिनर सौमी पांडे के चार विकेट की मदद से भारत ने यह जीत दर्ज की. विस्तृत खबर
22 जनवरी को राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है. समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित देशभर के करीब 8 हजार गणमान्य अतिथियों को आमंत्रित किया गया है. समारोह में शामिल होने वाले अतिथियों के बीच बेहद खास प्रकार के प्रसाद का वितरण किया जाएगा. वीवीआईपी, साधुओं और खास अतिथियों को दिए जाने वाले प्रसाद का वीडियो सामने आया है. जो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है. विस्तृत खबर
वन नेशन वन इलेक्शन पर तेजी से चर्चा जारी है. इस बीच निर्वाचन आयोग ने कहा है कि लोकसभा और विधानसभाओं के चुनाव एक साथ कराए जाने की स्थिति में उसे नयी ‘इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन’ (ईवीएम) खरीदने के लिए प्रत्येक 15 वर्ष में करीब 10,000 करोड़ रुपये की जरूरत पड़ेगी. विस्तृत खबर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










