Today News Wrap: मनीष सिसोदिया को रेगुलर बेल मिलेगी या नहीं फैसला आज, पढ़ें सुबह की बड़ी खबरें
Today News Wrap
Today News Wrap- वाराणसी में शुक्रवार को जुमे की नमाज को लेकर सतर्कता बरती जा रही है, क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम है और संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल फ्लैग मार्च कर रही है. चंपई सोरेन आज मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. यहां पढ़ें सुबह की बड़ी खबरें
2 फरवरी 2024 की बड़ी खबरें
-
इंडिया महागठबंधन को झारखंड के राज्यपाल ने सरकार बनाने का न्योता दे दिया है. आज चंपई सोरेन राज्य के नये मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे. जानकारी के मुताबिक उन्हें 10 दिनों के भीतर बहुमत साबित करना होगा.
-
संसद के मौजूदा बजट सत्र में विपक्ष की संयुक्त रणनीति पर चर्चा करने के लिए ‘इंडिया’ गठबंधन के नेताओं की शुक्रवार की सुबह बैठक बुलाई गई है.
-
वाराणसी के ज्ञानवापी परिसर में स्थित व्यास जी के तहखाने में हिंदू पक्ष ने पूजा पाठ करना शुरू कर दिया है. जिससे नाराज चल रहे मुस्लिम पक्ष ने वाराणसी बंद का एलान किया है.
-
पीएम नरेंद्र मोदी आज भारत मोबिलिटी एक्सपो को संबोधित करेंगे.
-
मनीष सिसोदिया को रेगुलर बेल मिलेगी या नहीं, इसका फैसला आज होगा.
इंडिया महागठबंधन को झारखंड के राज्यपाल ने सरकार बनाने का न्योता दे दिया है. आज चंपई सोरेन राज्य के नये मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे. जानकारी के मुताबिक उन्हें 10 दिनों के भीतर बहुमत साबित करना होगा. इससे पहले गुरुवार शाम को झामुमो कांग्रेस गठबंधन के विधायकों ने राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया था. विस्तृत खबर
रांची के बड़गाईं स्थित अंचल कार्यालय के राजस्व कर्मचारी भानु प्रताप प्रसाद के मोबाइल फोन से नकद लेन-देन के अलावा हेमंत सोरेन के कब्जे वाली जमीन का ब्योरा मिला. यह ब्योरा मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा दिये गये निर्देश के आलोक में राजस्व कर्मचारी भानु प्रताप ने तैयार किया था. सर्वे के दौरान इस जमीन पर हेमंत सोरेन का कब्जा पाया गया. विस्तृत खबर
Budget 2024: पूर्व मध्य रेलवे के 92 स्टेशन अब एयरपोर्ट की तरह दिखेंगे. अमृत भारत योजना के तहत इन स्टेशनों का कायाकल्प होगा. जल्द ही बिहटा-औरंगाबाद रेलखंड का निर्माण शुरू होगा. डीडीयू से झाझा के बीच तीसरी व चौथी लाइन के निर्माण का अंतिम सर्वे जल्द पूरा होगा. गुरुवार को 2024-25 का आम बजट पेश होने के बाद दानापुर रेल मंडल में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूर्व मध्य रेलवे के जीएम अनिल कुमार खंडेलवाल ने यह जानकारी दी. विस्तृत खबर
हरमू मैदान में गुरुवार को प्रभात खबर ऑटो शो-2024 का आगाज हुआ. चार दिवसीय ऑटो शो में विभिन्न शोरूम के स्टॉल लगाये गये हैं. कार-बाइक के विभिन्न वेरिएंट सबका ध्यान खींच रहे हैं. ऑटो शो में डीजल-पेट्रोल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक व्हीकल के विभिन्न वेरिएंट उपलब्ध हैं. ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री की लेटेस्ट तकनीक से लैस वाहन पेश किये गये हैं. विस्तृत खबर
पटना के रामकृष्णानगर थाने के खेमनीचक के गोलकी मोड़ स्थित आदर्श गर्ल्स स्कूल के डायरेक्टर मनोज कुमार को अपराधियों ने बंधक बनाकर डकैती की. शाम को स्कूल संचालक मनोज कुमार की पत्नी बाजार गयी हुई थीं और उनका बेटा नैतिक बाहर काम से गया हुआ था. इसी वक्त पांच हथियारबंद अपराधी उनके घर में घुस गये और मनोज कुमार को रस्सी से बांध कर तिजोरी से नकद और ज्वेलरी ले ली और घर की तलाशी लेने लगे. विस्तृत खबर
दिल्ली एनसीआर, पंजाब, हरियाण, झारखंड समेत देश के कई राज्यों में गुरुवार को भारी बारिश हुई. जबकि उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में भारी बर्फबारी का दौर जारी है. विस्तृत खबर
वाराणसी जिला अदालत द्वारा हिंदुओं को ज्ञानवापी परिसर स्थित व्यास जी के तहखाने में पूजा का अधिकार दिये जाने के चंद घंटे बाद बुधवार देर रात तहखाने को खोलकर उसकी साफ सफाई की गई और फिर वहां पूजा की गई. गुरुवार को सुबह से ही लोग वहां पहुंचने लगे और पूजा दर्शन करने लगे. विस्तृत खबर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










