Breaking News: सांप्रदायिक द्वेष फैलाने वाले मामले में हो सकती है अश्विनी उपाध्याय की गिरफ्तारी
दिल्ली में लंबे समय बाद आज से साप्ताहिक बाजार खुल गये हैं. वहीं केजरीवाल सरकार ने 10वीं और 12वीं कक्षा के लिए स्कूल खोलने का निर्णय किया है. देश-दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के लिए बने रहें Prabhatkhabar.com के साथ…
सांप्रदायिक द्वेष फैलाने वाले मामले में हो सकती है अश्विनी उपाध्याय की गिरफ्तारी
दिल्ली के जंतर मंतर पर एक समुदाय विशेष के खिलाफ कल की गयी नारेबाजी मामले में अश्वनी उपाध्यान की गिरफ्तारी हो सकती है. दिल्ली पुलिस की ओर से यह बयान दिया गया है. बयान में कहा गया है कि किसी को भी देश में सांप्रदायिक द्वेष फैलाने की अनुमति नहीं दी जा सकती है.
कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल के आवास पर बैठक के लिए पहुंचे शरद पवार और लालू यादव सहित ये नेता
कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल के आवास पर बैठक के लिए एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार, राजद नेता लालू यादव, टीएमसी नेता डेरेक ओ ब्रायन और अखिलेश यादव सहित विपक्ष के कई नेता पहुंचे.
होटल अशोका में हो रहा ओलंपिक पदक विजेताओं का सम्मान
दिल्ली के होटल अशोका में टोक्यो ओलंपिक के पदक विजेताओं का सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा है. देश के लिए गोल्ड जीतने वाले नीरज चोपड़ा ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि देश के लिए सोना जीतना गौरव की बात है.
लोकसभा के सांसदों के लिए बीजेपी ने जारी किया ह्विप
भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा के सांसदों के लिए तीन लाइन का ह्विप जारी किया है. इसमें कहा गया है कि सभी सांसद मंगलवार (10 अगस्त) को लोकसभा में मौजूद रहें.
गया में दीवार गिरने से एक परिवार के तीन बच्चे की मौत
बिहार के गया जिले में दीवार गिरने से एक परिवार के तीन बच्चे की मौत हो गयी है, जबकि दो बच्चा घायल है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए