Delhi Liquor Case: शराब मामले में नाम आने से भड़की KCR की बेटी कविता, आरोप को बताया बीजेपी की ओछी चाल
Published by : Pritish Sahay Updated At : 01 Dec 2022 11:55 AM
Delhi Liquor Case: दिल्ली शराब घोटाला मामले में तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर की बेटी कविता का नाम भी सामने आ रहा है. उनपर आम आदमी पार्टी को 100 करोड़ रुपये देने का आरोप है. वहीं, ईडी के आरोपों को कविता ने सिरे से खारिज कर दिया है. उन्होंने कहा है कि बीजेपी उन्हें साजिश के तहत फंसा रही है.
Delhi Liquor Case: दिल्ली शराब घोटाला मामले की जांच अब तेलंगाना तक पहुंच गई है. घोटाला मामले में अब तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर की बेटी के. कविता का नाम भी सामने आ रहा है. ईडी ने अपनी रिपोर्ट में के. कविता का नाम साउथ ग्रुप के सदस्यों लिया है. बता दें, शराब घोटाले के आरोपी अमित अरोड़ा के बयानों के आधार पर कविता के नाम सामने आया है. वहीं, कविता ने ईडी के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है. उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार साजिश कर रही है.
राज्य सरकार को गिराने का साजिश-कविता: वहीं, दिल्ली शराब घोटाला मामले में अपना नाम आने से बौखलाई कविता ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है. टीआरएस एमएलसी के कविता ने कहा कि मोदी सरकार 8 साल पहले आई थी और इन 8 सालों में 9 राज्यों में लोकतांत्रिक रूप से चुनी हुई सरकार को गिरा दिया, और अनुचित तरीके से अपनी सरकारें बनाई. उन्होंने कहा कि देश का हर बच्चा जानता है कि चुनावी राज्यों में ईडी पीएम मोदी से पहले पहुंचती है, तेलंगाना में भी ऐसा ही हुआ है.
Telangana | Modi govt came 8 yrs ago & in these 8 yrs democratically elected govt in 9 states were toppled while BJP formed its govts in inappropriate way. Every child in country knows ED arrives before PM Modi in poll-bound states.This has happened in Telangana:TRS MLC K Kavitha pic.twitter.com/69rhaLiV3e
— ANI (@ANI) December 1, 2022
बीजेपी पर ओछी चाल चलने का आरोप: टीआरएस एमएलसी के कविता ने कहा कि तेलंगाना में अगले साल चुनाव है और राज्य में पीएम मोदी से पहले ईडी आ चुकी है. उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि, हमने ईडी का स्वागत किया है और हम उनके साथ सहयोग करेंगे. फिर भी बीजेपी ओछी चाल चल रही है. कविता ने कहा कि पीएम मोदी हमें सलाखों के पीछे डाल सकते हैं, लेकिन हम फिर भी लोगों के लिए काम करते रहेंगे और भाजपा की विफलताओं को उजागर करेंगे.
Telangana | Same thing is happening in Telangana as we've elections next year ED has arrived before PM Modi in the state. We've welcomed them and will be cooperating with them. Still, BJP is playing cheap tricks: TRS MLC K Kavitha pic.twitter.com/pt4u0cQDnI
— ANI (@ANI) December 1, 2022
ईडी की लिस्ट में कविता का नाम: गौरतलब है कि प्रवर्तन निदेशालय ने बुधवार को कारोबारी अमित अरोड़ा से पूछताछ की. पूछताछ के बाद केंद्रीय एजेंसी ने बताया कि जो बात सामने आ रही है उसके मुताबिक, केसीआर की बेटी के. कविता साउथ ग्रुप की एक सदस्य थीं. एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रवर्तन निदेशालय का कहना है कि कविता ने एक अन्य बिजनेसमैन के जरिए आम आदमी पार्टी के नेताओं को 100 करोड़ रुपये का भुगतान किया था.
Also Read: Shraddha Murder Case: पुलिस को आफताब के अच्छे व्यवहार पर शक, नार्को टेस्ट से सामने आयेगा सच
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










