Vande Bharat Express : कितने बजे खुलेगी एर्नाकुलम-बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस, कहां से होकर गुजरेगी ट्रेन, पढ़ें पूरी जानकारी

Updated:
विज्ञापन
Vande Bharat Express

एर्नाकुलम-बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस (Photo: PTI)

Vande Bharat Express : केरल वंदे भारत मोदी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एर्नाकुलम-बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई. जानें यह ट्रेन किस रूट से होकर चलेगी और यात्रियों का कितना समय बचेगा.

विज्ञापन

Vande Bharat Express : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को उत्तर प्रदेश के वाराणसी से ऑनलाइन कार्यक्रम के माध्यम से एर्नाकुलम-बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई. एर्नाकुलम जंक्शन-केएसआर बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस (06652) स्टेशन से सुबह 8:41 बजे ढोल-नगाड़ों की आवाज़ के बीच रवाना हुई, जबकि निर्धारित समय सुबह 8 बजे था. केरल से आने वाली इस नई वंदे भारत ट्रेन को अंदर और बाहर फूलों से सुंदर ढंग से सजाया गया था.

ट्रेन में केंद्रीय पेट्रोलियम, प्राकृतिक गैस और पर्यटन राज्य मंत्री सुरेश गोपी, चित्रकला प्रतियोगिता में चयनित स्कूल के बच्चे और विभिन्न विभागों के अधिकारी सवार थे. ट्रेन में गोपी ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “यह ट्रेन एक क्रांति है. इसकी गर्जना होनी चाहिए. आरओआर… यह वास्तव में खास अनुभव है.”

एर्नाकुलम-बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस कहां से होकर गुजरेगी

आठ डिब्बों वाली यह एर्नाकुलम-बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस कृष्णराजपुरम और केएसआर बेंगलुरु पहुंचने से पहले त्रिशूर, पलक्कड़, कोयंबटूर, तिरुप्पुर, इरोड और सलेम सहित केरल और तमिलनाडु के प्रमुख शहरों से होकर गुजरती है. दक्षिण रेलवे ने बताया कि यह केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक को जोड़ने वाली पहली अंतरराज्यीय ‘सेमी-हाई-स्पीड प्रीमियम ट्रेन’ सेवा है.

यह भी पढ़ें : Vande Bharat Express : पीएम मोदी ने 4 नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

आठ घंटे और 40 मिनट में पूरी होगी यात्रा

एर्नाकुलम और बेंगलुरु के बीच चलने वाली एक इंटरसिटी ट्रेन सेवा 583 किलोमीटर की दूरी तय करने में 11 घंटे से अधिक का समय लेती है. रेल अधिकारियों ने कहा कि नयी वंदे भारत ट्रेन इस यात्रा को आठ घंटे और 40 मिनट में पूरा करेगी. ट्रेन की नियमित सेवा नौ नवंबर, 2025 से शुरू होगी.

सप्ताह में छह दिन चलेगी एर्नाकुलम-बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस

ट्रेन बेंगलुरु से सुबह पांच बजकर 10 मिनट पर रवाना होगी और दोपहर एक बजकर 50 मिनट पर एर्नाकुलम पहुंचेगी. अपनी वापसी यात्रा पर ट्रेन दोपहर दो बजकर 20 मिनट पर एर्नाकुलम से रवाना होगी और रात 11 बजे बेंगलुरु पहुंचेगी. यह बुधवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलेगी.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola