ePaper

पीएम मोदी ने देखी फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट', बोले विक्रांत मैसी- 'शब्दों में बयां नहीं कर सकता एक्सपीरियंस'

Updated at : 02 Dec 2024 9:16 PM (IST)
विज्ञापन
The Sabarmati Report

The Sabarmati Report

The Sabarmati Report: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई और मंत्रियों ने मंगलवार को द साबरमती रिपोर्ट देखी. पीएम मोदी के साथ प्रोड्यूसर एकता कपूर डायरेक्टर धीरज सरना, अभिनेता विक्रांत मैसी समेत कई और कलाकार भी शामिल हुए थे.

विज्ञापन

The Sabarmati Report: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार (2 दिसंबर) को संसद के बालयोगी ऑडिटोरियम में फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ देखी. पीएम के साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत और नेता मंत्री समेत अन्य लोगों ने भी फिल्म देखी. शाम 4 बजे संसद के बालयोगी ऑडिटोरियम में इस फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग आयोजित की गई थी. फिल्म की टीम से प्रोड्यूसर एकता कपूर, उनके पिता और कलाकार जितेंद्र, डायरेक्टर धीरज सरना, अभिनेता विक्रांत मैसी समेत कई और कलाकार शामिल हुए थे.

पीएम मोदी संग फिल्म देख काफी खुश हैं एक्टर विक्रांत

फिल्म की स्क्रीनिंग के बाद एक्टर विक्रांत मैसी ने मीडिया से बात करते हुए अपना एक्सपीरियंस शेयर किया. अभिनेता विक्रांत मैसी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सभी मंत्रियों के साथ फिल्म देखना एक अलग अनुभव था. मैं इसे शब्दों में बयां नहीं कर पाऊंगा. उन्होंने कहा कि एक अलग सी घबराहट और खुशी है. मैसी ने कहा कि यह उनके करियर का सबसे बेहतरीन पल है. उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ फिल्म देखने का मौका मिला.

मेरे करियर का एक महत्वपूर्ण पड़ाव- राखी खन्ना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपनी फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ अभिनेत्री राशि खन्ना ने भी देखा. उन्होंने कहा कि हमने यह फिल्म कई बार देखी है, लेकिन आज का दिन बहुत खास था. पीएम मोदी के साथ यह फिल्म देखने का मौका मिला. यह मेरे करियर का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है.

पीएम मोदी ने पहले भी की थी फिल्म की तारीफ

बता दें फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ की तारीफ पहले भी पीएम मोदी कर चुके हैं. फिल्म की रिलीज के बाद पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक पर अपनी एक पोस्ट में कहा था कि ‘यह अच्छी बात है कि सच्चाई लोगों के सामने आ रही है और वह भी इस तरह से कि आम लोग इसे देख सकें. उन्होंने लिखा था कि एक झूठी कहानी सीमित समय तक ही चल सकती है. तथ्य हमेशा सामने आते हैं.’

फिल्म कई राज्यों में हुआ टैक्स फ्री

फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट को कई राज्यों में टैक्स फ्री कर दिया गया है. गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा और ओडिशा में फिल्म टैक्स फ्री हो गया है. इस फिल्म को यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने भी देखा है. फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ साल 2002 के गोधरा कांड और गुजरात दंगों पर बनी हैं. तब पीएम मोदी गुजरात के सीएम थे.

Also Read: Punjab News: पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम को धोने होंगे जूठे बर्तन, अकाल तख्त ने सुनाई सजा

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola