Terrorist attack : श्रीनगर के सिराज चौक के करीब आतंकियों ने किया पुलिस पार्टी पर हमला, एक पुलिसकर्मी घायल

Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 03 Aug 2021 9:04 PM

विज्ञापन

पांच अगस्त को आर्टिकल 370 हटाये जाने की दूसरी बरसी है, जिसके पहले आतंकियों की गतिविधि जम्मू-कश्मीर में तेज हो गयी है. आज सुबह भी बांदीपुरा सेक्टर में एक आतंकी को पुलिसकर्मियों ने मार गिराया था.

विज्ञापन

श्रीनगर के खानयार, सिराज चौक के करीब आतंकियों ने पुलिस पार्टी पर हमला कर दिया, जिसमें एक पुलिसकर्मी सहित एक आम आदमी घायल हो गया. न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार आतंकी हमले के बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है.

जानकारी के अनुसार सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी करने के बाद सर्च आपरेशन शुरू कर दिया है. आजतक के अनुसार इस आतंकी हमले में एक पुलिसकर्मी सहित दो आम लोग घायल हुए हैं. पुलिसकर्मी के पेट में गोली लगी है और इन सब को अस्पताल में भरती कराया गया है.

ज्ञात हो कि जम्मू-कश्मीर में आतंकी इन दिनों काफी सक्रिय हो गये हैं. दरअसल पांच अगस्त को आर्टिकल 370 हटाये जाने की दूसरी बरसी है, जिसके पहले आतंकियों की गतिविधि तेज हो गयी है. आज सुबह भी बांदीपुरा सेक्टर में एक आतंकी को पुलिसकर्मियों ने मार गिराया था.

Also Read: राहुल गांधी की विपक्षी नेताओं के साथ माॅर्निंग मीटिंग के बाद शरद पवार ने की गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात

Posted By : Rajneesh Anand

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola