तेलंगाना: घर में लगी भीषण आग, दो बच्चों समेत 6 लोगों की जिंदा जलकर मौत

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 17 Dec 2022 10:03 AM

विज्ञापन

तेलंगाना में आग की चपेट में आने से मरने वाले सभी 6 लोग एक ही परिवार के थे. मरने वालों में घर के ऑनर 50 साल के शिवय्या और उनकी पत्नी पद्मा शामिल हैं. इसके अलावा पद्मा की बड़ी बहन की 23 साल की बेटी मौनिका, उसकी दो बच्चियां और एक अन्य महिला शामिल है.

विज्ञापन

तेलंगाना के मनचेरियल जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि शुक्रवार की रात एक घर में भीषण आग लग लग गयी. जिसमें दो बच्चों सहित छह लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गयी.

मरने वाले सभी एक ही परिवार के

बताया जा रहा है तेलंगाना में आग की चपेट में आने से मरने वाले सभी 6 लोग एक ही परिवार के थे. मरने वालों में घर के ऑनर 50 साल के शिवय्या और उनकी पत्नी पद्मा शामिल हैं. इसके अलावा पद्मा की बड़ी बहन की 23 साल की बेटी मौनिका, उसकी दो बच्चियां और एक अन्य महिला शामिल है.

Also Read: One House in Two State: दो राज्यों में बंटा है एक घर, तेलंगाना में किचन तो महाराष्ट्र में है बेडरूम

आग क्यों और कैसे लगी, पुलिस कर रही जांच

बताया जा रहा है आग लगने की घटना शुक्रवार रात 12 से 12:30 बजे के बीच की है. पड़ोसियों ने जब शिवय्या के घर से आग की तेज लपटें देखीं, तब गांववालों को इसकी जानकारी दी गयी. बाद में पुलिस को भी घटना के बारे में सूचना दी गयी. लेकिन जबतक बचाव कार्य शुरू की जाती सभी 6 लोग जिंदा जल चूके थे. आग क्यों और कैसे लगी, इसकी जांच पुलिस ने शुरू कर दी है.

Also Read: Delhi Liquor Policy: सीबीआई ने तेलंगाना के CM की बेटी का बयान दर्ज किया, 7 घंटे से अधिक हुई पूछताछ

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola