Telangana: के कविता के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी, BRS ने BJP नेता बंदी संजय का पुतला जलाया

Updated:
विज्ञापन
Telangana: के कविता के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी, BRS ने BJP नेता बंदी संजय का पुतला जलाया

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बंदी संजय के खिलाफ हैदराबाद के बंजारा हिल्स थाने में आईपीसी की धारा 504 और 509 के तहत मामला दर्ज किया गया है. इससे पहले, बीआरएस नेताओं ने पार्टी एमएलसी और तेलंगाना के सीएम की बेटी के कविता के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणियों को लेकर बंदी संजय के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी.

विज्ञापन

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की बेटी के कविता से दिल्ली आबकारी नीति में कथित अनियमितताओं से जुड़े धनशोधन मामले में ईडी ने लंबी पूछताछ की है. जांच एजेंसी इस सिलसिले में गिरफ्तार एक आरोपी से उनका आमना-सामना करा रही है. इधर के कविता के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी को लेकर भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के नेताओं ने बीजेपी नेता बंदी संजय का पुतला जलाया.

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बंदी संजय के खिलाफ एफआईआर दर्ज

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बंदी संजय के खिलाफ हैदराबाद के बंजारा हिल्स थाने में आईपीसी की धारा 504 और 509 के तहत मामला दर्ज किया गया है. इससे पहले, बीआरएस नेताओं ने पार्टी एमएलसी और तेलंगाना के सीएम की बेटी के कविता के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणियों को लेकर बंदी संजय के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी.

बीआरएस नेताओं को जोरदार प्रदर्शन

ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) की मेयर विजयलक्ष्मी गडवाल के साथ बीआरएस कार्यकर्ताओं ने के कविता पर टिप्पणी को लेकर तेलंगाना भाजपा प्रमुख बंदी संजय के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया.

Also Read: Delhi Liquor Scam: केसीआर की बेटी के कविता से ED की पूछताछ, तेलंगाना भवन में BRS समर्थकों का प्रदर्शन

बंदी संजय ने बयान पर आया उनके कार्यालय का जवाब

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंदी संजय के बयान पर जारी बवाल के बीच उनके कार्यालय का जवाब सामने आया है. जवाब में बताया गया कि भाजपा नेता द्वारा इस्तेमाल किया गया बयान तेलुगु भाषा में उपयोग किया जाने वाला सामान्य बात है. जिसका अर्थ है कोई अपराध करता है, तो आप सराहना करेंगे या फिर उसे दंडित करेंगे.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola