आतंक पर एयर स्ट्राइक, पहलगाम में बहे खून का भारत ने लिया हिसाब, परिवार समेत मसूद अजहर के चार करीबी ढेर

Published by : Pritish Sahay Updated At : 07 May 2025 4:16 PM

विज्ञापन

Target Terrorists

Target Terrorists: पहलगाम ने आतंकियों ने मासूम पर्यटकों को जो खून बहाया था उसका हिसाब भारतीय सेना ने ले लिया है. जो जख्म आतंकियों ने देश को दिया था उसकी सूद समेत वसूली भारतीय सेना ने की है. मंगलवार देर रात ऑपरेशन सिंदूर के जरिए भारतीय सेना ने पीओके में आतंकियों के अड्डों को तबाह कर दिया है इस हमले में 80 से ज्यादा आतंकी ढेर हो गये हैं.

विज्ञापन

Target Terrorists: पहलगाम में आतंकी हमले में बहे खून का भारत ने मंगलवार देर रात हिसाब ले लिया है. भारत ने पीओके (PoK) में आतंकियों के ठिकानों को चुन-चुनकर निशाना बनाया. भारत के हमले में आतंक के आकाओं में से एक मसूद अजहर के परिवार समेत चार करीबी ढेर हो गये. जैश-ए-मोहम्मद के चीफ मौलाना मसूद अजहर ने बुधवार को कबूल किया कि बहावलपुर में उसके संगठन के मुख्यालय पर भारतीय मिसाइल हमले में उसके परिवार के 10 सदस्य और चार करीबी सहयोगी मारे गए हैं.

मसूद के परिवार के 10 सदस्यों समेत चार करीबी ढेर

मसूद अजहर के हवाले से जारी एक बयान में कहा गया कि बहावलपुर में जामिया मस्जिद सुभान अल्लाह पर हमले में मारे गए लोगों में जैश सरगना की बड़ी बहन और उसका पति, एक भांजा और उसकी पत्नी, एक भांजी समेत परिवार के पांच अन्य बच्चे शामिल हैं. हमले में मसूद के चार करीबी सहयोगी भी ढेर हो गए हैं.

आतंकियों ने विमान अगवा कर करवाई थी मसूद की रिहाई

आतंकी मसूद अजहर को संगठन के अन्य आतंकियों ने 1999 में भारतीय विमान आईसी-814 के यात्रियों को अपहरण कर रिहाई कराई थी. अपहृत यात्रियों की रिहाई के एवज में मजूद अजहर को जेल से छोड़ा गया था. उसके बाद से ही वो बहावलपुर जैश का अड्डा बना हुआ था. जैश समूह भारत में कई आतंकवादी हमलों में शामिल रहा है. 2001 में संसद पर हमला, 2000 में जम्मू कश्मीर विधानसभा पर हमला, 2016 में पठानकोट में भारतीय वायुसेना के अड्डे पर हमला और 2019 में पुलवामा आत्मघाती हमला में यही संगठन शामिल रहा है.

संयुक्त राष्ट्र अजहर को घोषित किया है वैश्विक आतंकवादी

संयुक्त राष्ट्र ने मई 2019 में अजहर को वैश्विक आतंकवादी घोषित किया था. उस समय चीन ने जैश प्रमुख को आतंकवादी घोषित करने के प्रस्ताव पर अपनी रोक को हटा लिया था. अजहर अप्रैल 2019 से कभी सार्वजनिक तौर पर नहीं दिखा है और माना जाता है कि वह बहावलपुर में किसी सुरक्षित जगह पर छिपा हुआ है. पाकिस्तान की सेना ने कहा है कि भारतीय हमले में 26 लोग मारे गए हैं और 46 अन्य घायल हो गए.

Also Read: Operation Sindoor: भारत के एक्शन से निकली पाकिस्तान की हेकड़ी, रक्षा मंत्री लगाने लगे शांति की गुहार

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola