Operation Sindoor: भारत के एक्शन से निकली पाकिस्तान की हेकड़ी, रक्षा मंत्री लगाने लगे शांति की गुहार
Published by : Pritish Sahay Updated At : 07 May 2025 4:15 PM
Operation Sindoor
Operation Sindoor: भारत ने मंगलवार देर रात PoK में आतंकियों के ठिकानों पर हमला बोला खौफ से कांपने लगा पाकिस्तान. हमले के कुछ ही घंटों के बाद पाकिस्तान के रक्षा मंत्री भारत से शांति की गुहार लगाते नजर आए. पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने बुधवार को कहा कि अगर भारत नरम रुख अपनाया है तो पाकिस्तान भारत के साथ तनाव खत्म करने के लिए तैयार है.
Operation Sindoor: बुधवार को भारत के ऑपरेशन सिंदूर के सामने पाकिस्तान की सारी हेकड़ी बाहर आ गई है. पूरा पाकिस्तान भारत की कार्रवाई से सहम गया है. पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ शांति की गुहार लगाते नजर आ रहे हैं. बुधवार को भारत आतंकियों के खिलाफ भारत की कार्रवाई से डरकर पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा ‘अगर भारत नरम रुख अपनाया है तो पाकिस्तान भारत के साथ तनाव खत्म करने के लिए तैयार है.’
भारत की कार्रवाई के बाद पाकिस्तान की ओर से आया बयान
मंगलवार देर भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में आतंकवादी ठिकानों पर जोरदार सैन्य कार्रवाई की. भारतीय सेना ने 9 आतंकी ठिकानों पर हमला बोला. सेना के हमले में 26 से ज्यादा आतंकियों के मारे जाने की खबर है. जबकि 45 से ज्यादा घायल हुए हैं. भारतीय सेना ने साफ कर दिया है कि हमले में पाकिस्तानी सेना के ठिकानों पर कोई नुकसान नहीं पहुंचा है. हमला सिर्फ आतंकी ठिकानों पर किया गया है. भारतीय कार्रवाई के कुछ घंटों बाद पाकिस्तान के रक्षा मंत्री का बयान आया.
पाकिस्तान शांति के लिए तैयार- ख्वाजा आसिफ
ब्लूमबर्ग टेलीविजन ने अपनी एक रिपोर्ट में ख्वाजा आसिफ के हवाले से बताया कि पाकिस्तान केवल तभी जवाब देगा जब उस पर हमला होगा. उन्होंने कहा “हम पिछले एक पखवाड़े से लगातार कह रहे हैं कि हम भारत के खिलाफ कभी भी कोई शत्रुतापूर्ण कार्रवाई शुरू नहीं करेंगे. लेकिन अगर हम पर हमला होता है तो हम जवाब देंगे. अगर भारत नरम रुख अपनाया है तो हम निश्चित रूप से इस तनाव को खत्म करेंगे.” बातचीत की संभावना को लेकर रक्षा मंत्री ने कहा कि उन्हें ऐसी किसी संभावित बातचीत के बारे में जानकारी नहीं है.
भारत ने दिया आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब
भारतीय सशस्त्र बलों ने पहलगाम आतंकी हमले के दो सप्ताह बाद सख्त जवाबी कार्रवाई करते हुए मंगलवार देर रात पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में नौ आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमले किये, जिनमें आतंकवादी समूहों लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद के गढ़ भी शामिल हैं. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस हमले में 26 से ज्यादा आतंकी ढेर हो गये हैं. (भाषा)
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










