तमिलनाडु में स्टेट रोडवेज की बस और ऑटो के बीच भीषण टक्कर, 6 की मौत

Updated:
विज्ञापन
तमिलनाडु में स्टेट रोडवेज की बस और ऑटो के बीच भीषण टक्कर, 6 की मौत

पश्चिमी महाराष्ट्र के सांगली जिले में एक निजी बस और वहां कार के बीच टक्कर हुई. हादसे में चार लोगों की मौत हो गयी है और एक अन्य घायल हो गया.

विज्ञापन

तमिलनाडु से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि पुडुचेरी जा रही स्टेट रोडवेज बस के एक ऑटो-रिक्शा से भीषण टक्कर हो गयी. जिसमें 6 लोगों की मौत हो गयी. हादसा कांचीपुरम जिले के मनमई गांव में ममल्लापुरम के पास ईस्ट कोस्ट रोड पर हुई. फिलहाल राहत और बचाव कार्य चलाये जा रहे हैं. गुरुवार का दिन हादसों से भरा रहा. सड़क हादसे की खबर महाराष्ट्र, हरियाणा, राजस्थान से भी आयी. जिसमें दर्जनों लोगों की मौत हो गयी.

महाराष्ट्र के सांगली में बस और कार की टक्कर में चार लोगों की मौत, एक घायल

पश्चिमी महाराष्ट्र के सांगली जिले में एक निजी बस और वहां कार के बीच टक्कर हुई. हादसे में चार लोगों की मौत हो गयी है और एक अन्य घायल हो गया. घटना वीटा-नेवारी-महाबलेश्वर मार्ग पर उस वक्त हुई जब बस वीटा से नेवारी की ओर जा रही थी, जबकि कार विपरीत दिशा में जा रही थी.

राजस्‍थान : टैंकर कार पर पलटा, आठ की मौत

राजस्‍थान के जयपुर-अजमेर राजमार्ग पर दोपहर एक भीषण सड़क हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई जिनमें तीन बच्‍चे एवं दो महिलाएं शामिल हैं. पुलिस ने बताया कि यह हादसा राजमार्ग पर दूदू के रामनगर इलाके में दोपहर लगभग साढ़े 12 बजे हुआ. उन्होंने बताया कि एक टैंकर टायर फटने के कारण अनियंत्रित होकर पास से गुजर रही कार पर पलट गया.

Also Read: कर्नाटक में 130 से ज्यादा सीटों पर जीत हासिल करना हमारा लक्ष्य, तमिलनाडु BJP के प्रमुख अन्नामलाई ने कहा

हरियाणा के अम्बाला में कार की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत

हरियाणा के अम्बाला में सड़क पार करने के दौरान कार की चपेट में आने से 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गयी. पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान न्यू बम्बू कॉलोनी निवासी अमरनाथ के रूप में हुई है.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola