तमिलनाडु में सरकार पर सस्पेंस, राज्यपाल ने विजय को लौटाया, जानें कहां फंसा है पेच

राज्यपाल से मुलाकात करते विजय, फोटो पीटीआई
Tamil Nadu Government Formation: तमिलनाडु में नई सरकार पर अब भी सस्पेंस कायम है. विधानसभा चुनाव में धमाकेदार जीत (108 सीट) के बावजूद विजय बहुमत जुटाने में फिलहाल नाकाम रहे हैं. इधर राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने उन्हें दूसरी बार वापस लौटा दिया है.
Tamil Nadu Government Formation: राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने टीवीके अध्यक्ष सी जोसेफ विजय को गुरुवार को लोक भवन आमंत्रित किया था. लेकिन बैठक के बाद वापस लौटा दिया. बैठक के दौरान राज्यपाल ने समझाया कि उनके पास तमिलनाडु विधानसभा में सरकार गठित करने के लिए आवश्यक बहुमत अभी तक नहीं है. विजय ने सरकार गठन को लेकर राज्यपाल से 24 घंटे के भीतर दूसरी बार मुलाकात करने गए थे.
बहुमत जुटाने में भाग दौड़ कर रहे विजय
विजय की पार्टी टीवीके ने 234 सदस्यीय विधानसभा में 108 सीट जीतीं और वह सबसे बड़े दल के रूप में उभरी. विजय दो सीटों पर चुनाव लड़े थे, उन्हें एक पर इस्तीफा देना होगा, वैसे में उनके पास 107 सीटें ही बच जाती हैं. 5 विधायकों वाली कांग्रेस ने टीवीके को समर्थन दिया है, लेकिन अभिनेता से नेता बने विजय के नेतृत्व वाली पार्टी 200 से अधिक सदस्यीय सदन में बहुमत के 118 के आंकड़े से अब भी कुछ सीट दूर है.
टीवीके ने वाम दलों, VCK और IUML से मांगा समर्थन
टीवीके ने तमिलनाडु में सरकार बनाने के लिए वामपंथी दलों, वीसीके और आईयूएमएल से समर्थन मांगा है. CPI, CPI(M), VCK और IUML के पास दो-दो सीटें हैं. अगर इन छोटे दलों का टीवीके को समर्थन मिल जाता है, तो विजय के पास जरूरी 118 आंकड़े पूरे हो जाएंगे.
टीवीके – 107
कांग्रेस – 5
CPI – 2
CPI(M) – 2
VCK – 2
IUML – 2
Total = 120
ये भी पढ़ें: क्या तमिलनाडु में सरकार बना पाएंगे विजय या फिर एआईएडीएमके के सहयोग से बनेगा कोई नया समीकरण?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










