Tamil Nadu Election 2021 Result Updates: तमिलनाडु में DMK की वापसी, राहुल गांधी ने चुनाव में जीत के लिए एमके स्टालिन को बधाई दी
Tamil Nadu Vidhan Sabha Election Result 2021 LIVE Updates : तमिलनाडु सहित देश के पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव की मतगणना शुरूआत हो चुकी है. तमिलनाडु की राजनीति के दिग्गज चेहरे जयललिता और एम. करूणानिधि के बिना पहली बार यहां पर विधानसभा का चुनाव लड़ा गया. सभी एग्जिट पोल की मानें तो तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में राज्य की सत्ताधारी भाजपा और AIADMK गठबंधन को करारी शिकस्त मिलने जा रही है और डीएमके व कांग्रेस के गठबंधन को जीत. 234 विधानसभा सीटों वाले राज्य में 6 अप्रैल को एक ही चरण में वोट डाले गए थे. तमिलनाडु चुनाव रिजल्ट से जुड़ी हर जानकारी के लिए बने रहे हमारे साथ…
तमिलनाडु में डीएमके ने मारी बाजी, स्टालिन ने राज्य की जनता को धन्यवाद दिया
तमिलनाडु में पहली बार सीएम बनने जा रहे है द्रमुक अध्यक्ष एम के स्टालिन ने राज्य की जनता को उनकी पार्टी को जीत दिलाने को लेकर धन्यवाद दिया. साथ ही उन्होंने राज्य की जनता को आश्वासन देते कहा है कि वे ईमानदारी के साथ विकास के लिए काम करेंगे.
ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक ने डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन को जीत पर बधाई दी
ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक ने डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन, असम के सीएम सर्बानंद सोनोवाल और केरल के सीएम पिनारयी विजयन को विधानसभा चुनावों में उनकी पार्टियों की जीत पर बधाई दी.
राहुल गांधी ने चुनाव में जीत के लिए एमके स्टालिन को बधाई दी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने विधानसभा चुनाव में जीत के लिए एमके स्टालिन को बधाई दी है. उन्होंने कहा कि तमिलनाडु के लोगों ने बदलाव के लिए मतदान किया है और हम आपके नेतृत्व में उस दिशा में एक आश्वस्त कदम साबित होंगे.
चेन्नई में डीएमके मुख्यालय के बाहर जश्न का माहौल
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) के पक्ष में रुझानों को देखते हुए चेन्नई में पार्टी मुख्यालय के बाहर समर्थक जश्न मनाते दिखे.
‘कोयम्बटूर दक्षिण’ में आगे चल रहे हैं कमल हासन
बॉलीवुड और साउथ के सुपरस्टार एक्टर कमल हासन (Kamal Haasan) की पार्टी मक्कल नधि मय्यम (एमएनएम) (Makkal Needhi Maiam) भी चुनाव मैदान में थी. अभी तक के रुझानों के मुताबिक, कमल हासन बढ़त बनाए हुए हैं. कांग्रेस एस जयकुमार (S Jaikumar) के साथ उनकी कांटे की टक्कर चल रही है.
जश्न मानाने पर होगी कर्रवाई
चुनावी नतीजों के बाद अलग-अलग राजनीतिक दलों के द्वारा के जुटने और जश्न मनाने की खबरों पर केंद्रीय चुनाव आयोग ने संज्ञान लेते हुए पांचों राज्यों के चीफ सेक्रेटरी को निर्देश दिया है कि तुरंत कार्रवाई की जाए.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए