तमिलनाडु के कांचीपुरम में एक पटाखा फैक्ट्री में आग लगने से 6 लोगों की मौत, कई अन्य घायल

तमिलनाडु के कांचीपुरम के कुरुविमलाई गांव में पटाखों के एक गोदाम में आग लगने के बाद हुए धमाके में 6 लोगों की मौत हो गई. वहीं, इस घटना में कई अन्य के घायल होने की खबर सामने आ रही है.
Tamil Nadu: तमिलनाडु के कांचीपुरम जिले के कुरुविमलाई गांव में पटाखों के एक गोदाम में आग लगने के बाद हुए विस्फोट की घटना में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए. न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, कांचीपुरम कलेक्टर एम आरती ने बताया कि घायल लोगों ने अस्पताल पहुंचाया गया है. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच की जांच में जुटी है.
दमकल और बचाव दल के कर्मचारी मौके पर मौजूद हैं. वहीं, पुलिस टीम आग लगने का कारण पता लगाने में जुटी है. बताया जा रहा है कि इस घटना में 20 से अधिक लोग घायल हुए है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मृतकों में पटाखा फैक्ट्री का मालिक भी शामिल है.
Tamil Nadu | Six dead, several injured in an explosion at a firecracker warehouse in Kuruvimalai village of Kancheepuram district. Injured people rushed to the hospital. A police investigation is underway: Kancheepuram Collector M Aarthi
— ANI (@ANI) March 22, 2023
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Samir Kumar
More than 15 years of professional experience in the field of media industry after M.A. in Journalism From MCRPV Noida in 2005
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




