तालिबान ने भारतीय लोगों के अगवा से किया इनकार, 85 भारतीयों को लेकर सेना का C-130 J विमान रवाना

Kabul: Taliban fighters stand guard at the main gate leading to the Afghan presidential palace, in Kabul, Afghanistan, Monday, Aug. 16, 2021. The U.S. military struggled to manage a chaotic evacuation from Afghanistan on Monday as the Taliban patrolled the capital and tried to project calm after toppling the Western-backed government. AP/PTI(AP08_16_2021_000138A)
एयरपोर्ट से तालिबानी लड़ाकों ने करीब 150 लोगों को अगवा कर लिया है. अगवा लोगों में कई भारताय भी शामिल हैं. हालांकि तालिबान का कहना है कि उसने भारतीयों को अगवा नहीं किया है. यहीं नहीं, तालिबान प्रवक्ता का कहना है कि तालिबान ने किसी का अगवा किया ही नहीं.
-
तालिबान ने किया 150 लोगों को अगवा, कहा- अगवा लोगों में भारतीय नहीं
-
तालिबान प्रवक्ता ने किया अगवा की घटना से ही इनकार
-
वायु सेना के सी-130 जे विमान से 85 भारतीय वापस वतन लौटे
अफगानिस्तान में तालिबान का आतंक सिर चढ़कर बोल रहा है. उनके जुल्मों सितम की फेहरिस्त और लंबी होती जा रही है. ताजा मामला यह है कि एयरपोर्ट से तालिबानी लड़ाकों ने करीब 150 लोगों को अगवा कर लिया है. अगवा लोगों में कई भारतीय भी शामिल हैं. हालांकि तालिबान का कहना है कि उसने भारतीयों को अगवा नहीं किया है. यहीं नहीं, तालिबान प्रवक्ता का कहना है कि तालिबान ने किसी का अगवा किया ही नहीं.
वहीं, अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद से ही सभी देश अपने नागरिकों को वापस बुला रहे हैं. इसकी कड़ी में भारत भी सेना के जहाज से अपने नागरिकों को वापस लाने की कवायद में लगा है. भारतीय वायु सेना के सी-130 जे (C-130J) विमान से 85 भारतीय लोग वापस वतन लौटे हैं.
इससे पहले मंगलवार को अफगानिस्तान से करीब 140 लोग देश वापस लौटे थे. इनमें भारतीय नागरिक, पत्रकार, राजनयिक, एम्बेसी का अन्य स्टाफ और भारतीय सुरक्षाकर्मी शामिल थे. वायुसेना के विशेष विमान सी-17 ग्लोबमास्टर से सभी लोगों को जामनगर होते हुए गाजियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट लाया गया था. बता दें, काबुल में लगातार बिगड़ते हालात को देखते हुए दूतावास को बंद कर दिया गया है. राजदूत समेत दूसरे कर्मचारियों को वापस बुला लिया गया है.
Also Read: भारत रूस से खरीद रहा 70 हजार AK- 103 राइफल्स, पाकिस्तान-चीन के बाद अब भारत को इस देश से है खतरा
गौरतलब है कि अफगानिस्तान संकट को (Afghanistan Crisis) को देखते हुए भारत अपने लोगों को निकालने का काम कर रहा है. भारतीय दूतावास में काम करने वाले अधिकारियों को निकाला जा चुका है. लेकिन अभी भी बड़ी संख्या में भारतीय लोग अफगानिस्तान में फंसे हुए हैं. जिन्हें तेजी से निकाला जा रहा है. गौरतलब है कि 15 अगस्त को अफगानिस्तान पर तालिबान ने पूरी तरह कब्जा कर लिया था. जिसके बाद से ही दूसरे लोगों को देश छोड़ने का सिलसिला जारी है. अमेरिका, ब्रिटेन भारत समेत अन्य देश अफगानिस्तान छोड़कर बाग रहे हैं.
Posted by: Pritish Sahay
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




