ePaper

दिल्ली हिंसा: फरार ताहिर हुसैन को अग्रिम जमानत मिलेगी या नहीं? फैसला कल

Updated at : 04 Mar 2020 11:30 AM (IST)
विज्ञापन
दिल्ली हिंसा: फरार ताहिर हुसैन को अग्रिम जमानत मिलेगी या नहीं? फैसला कल

आईबी अधिकारी अंकित शर्मा की हत्या और दंगे के मामले में फरार ''आप'' निगम पार्षद ताहिर हुसैन की अग्रिम जमानत याचिका पर अदालत अब 5 मार्च को यानी कल सुनवाई करेगी. मामले को लेकर अदालत ने एसआइटी से जवाब मांगा है. याचिका पर आज अदालत में सुनवाई हुई जिसके बाद इसे कल तक के लिए टाल दिया गया.

विज्ञापन

आईबी अधिकारी अंकित शर्मा की हत्या और दंगे के मामले में फरार ”आप” से निष्कासित निगम पार्षद ताहिर हुसैन की अग्रिम जमानत याचिका पर अदालत अब 5 मार्च को यानी कल सुनवाई करेगी. मामले को लेकर अदालत ने एसआइटी से जवाब मांगा है. याचिका पर आज अदालत में सुनवाई हुई जिसके बाद इसे कल तक के लिए टाल दिया गया.

ताहिर हुसैन को अग्रिम जमानत मिलती है या नहीं इसका फैसला कल दोपहर दो बजे होगा. इधर, यह बात सामने आ रही है कि ताहिर हुसैन 24 व 25 फरवरी की रात अपने घर में सुरक्षित था. कुछ स्थानीय लोगों ने सूचना दी थी कि उपद्रवियों ने ताहिर हुसैन को घेर लिया है जिसके बाद पुलिस फौरन वहां पहुंची. पुलिस ने पाया कि ताहिर हुसैन अपने घर में अच्छी तरह है.

आपको बता दें कि 25 फरवरी से ताहिर हुसैन फरार चल रहा है. दिल्ली पुलिस की कई यूनिटें उसकी तलाश में दिन-रात लगी हुई है. ताहिर हुसैन का 8 दिन बाद भी कुछ सुराग नहीं मिला है. दिल्ली पुलिस की एसआईटी, स्पेशल सेल की कई टीमें दिल्ली-एनसीआर, पंजाब और उत्तर प्रदेश में ताहिर हुसैन की तलाश में जुटी है.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola